×
मानसून से पहले एक्शन में निगम, खतरनाक इमारतें रडार पर:  इंदौर में बारिश में हादसों को रोकने के लिए बड़ा अभियान; 100 जर्जर मकानों की बनी सूची – Indore News

मानसून से पहले एक्शन में निगम, खतरनाक इमारतें रडार पर: इंदौर में बारिश में हादसों को रोकने के लिए बड़ा अभियान; 100 जर्जर मकानों की बनी सूची – Indore News


इंदौर में मानसून की दस्तक से पहले नगर निगम प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। बारिश के मौसम में जर्जर मकानों के गिरने से होने वाले हादसों और जनहानि को रोकने के लिए निगम ने ‘ऑपरेशन डेंजर’ तेज कर दिया है। शहर के अलग-अलग जोनल क्षेत्रों में चिन्हित की गईं अति खतरनाक और जर्जर इमारतों को ढहाने (ध्वस्त करने) की कार्रवाई युद्धस्तर पर शुरू हो चुकी है। 100 जर्जर इमारतें निगम की ‘ब्लैक लिस्ट’ में अपर आयुक्त प्रखर सिंह के मुताबिक, पूरे शहर का सर्वे कर जर्जर और जर्जर हो चुकीं इमारतों की एक लिस्ट तैयार की गई है। फिलहाल 100 से ज्यादा भवन नगर निगम की कड़ी निगरानी में हैं। जिन इमारतों की स्थिति बेहद नाजुक और खतरनाक पाई गई है, उनके मालिकों को पहले ही कानूनी नोटिस थमा दिए गए हैं। अलग-अलग जोनों में कार्रवाई जारी हादसों को टालने के लिए निगम की टीमें अलग-अलग वार्डों और जोनल क्षेत्रों में पहुंचकर ऐसी जर्जर संरचनाओं को जमींदोज कर रही हैं, जो कभी भी ढह सकती हैं। मानसून के पूरी तरह सक्रिय होने से पहले सभी खतरनाक इमारतों पर कार्रवाई पूरी कर ली जाएगी। लोगों से सहयोग की अपील इस पूरे अभियान और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नगर निगम के अपर आयुक्त प्रखर सिंह ने नागरिकों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा, हमारा मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बारिश के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो और किसी भी नागरिक की जान-माल को नुकसान न पहुंचे। नगर निगम की टीमें लगातार फील्ड पर मुस्तैद हैं। उन्होंने कहा कि मेरी जनता से अपील है कि अगर उनके आसपास कोई ऐसी खतरनाक बिल्डिंग है, तो तुरंत प्रशासन को इसकी जानकारी दें। साथ ही, जिन लोगों के खुद के मकान बेहद जर्जर स्थिति में हैं, वे किसी हादसे का इंतजार न करें। समय रहते सुरक्षा को प्राथमिकता दें और आवश्यक कदम उठाएं। कंट्रोल रूम भी अलर्ट पर निगम का कहना है कि शहरवासियों को एक सुरक्षित वातावरण देना उनकी पहली प्राथमिकता है। जर्जर भवनों को हटाने के साथ-साथ जलजमाव वाले इलाकों और आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए भी निगम की टीमें 24 घंटे निगरानी रख रही हैं।

#मनसन #स #पहल #एकशन #म #नगम #खतरनक #इमरत #रडर #पर #इदर #म #बरश #म #हदस #क #रकन #क #लए #बड #अभयन #जरजर #मकन #क #बन #सच #Indore #News

Post Comment