×
इंदौर का खजराना गणेश मंदिर नए रूप में आएगा नजर, आसानी से होंगे दर्शन; नई गाड़‍ियों के पूजन के लिए अलग व्यवस्था होगी

इंदौर का खजराना गणेश मंदिर नए रूप में आएगा नजर, आसानी से होंगे दर्शन; नई गाड़‍ियों के पूजन के लिए अलग व्यवस्था होगी

इंदौर के खजराना गणेश मंदिर को भक्तों की बढ़ती संख्या को देखते हुए नए रूप में सजाया जाएगा। …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 11 Jun 2026 02:04:50 PM (IST)Updated Date: Thu, 11 Jun 2026 02:06:25 PM (IST)

खजराना गणेश मंदिर इंदौर। फाइल फोटो

HighLights

  1. गर्भगृह के गेट चौड़े होंगे, इनमें निकली 150 किलो चांदी सुरक्षित रखी गई
  2. पहले चरण में 10 करोड़ खर्च, मंडप नीचे होगा ताकि पीछे से दर्शन आसान हों
  3. एसजीएसआईटीएस कॉलेज की रिपोर्ट आधार पर मंदिर में होंगे बदलाव

डिजिटल डेस्क, इंदौर। इंदौर सहित देश-दुनिया के भक्तों को आने वाले कुछ समय में खजराना गणेश मंदिर एक नए रूप में नजर आएगा। गणेश उत्सव, बुधवार और विभिन्न आयोजनों में भक्तों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर में कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। यह बदलाव भक्तों को आसानी से दर्शन कराने के लिए किए जा रहे हैं। इसमें सबसे पहले मंदिर के गर्भगृह के गेट को चौड़ा किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही काम शुरू करने की तैयारी है।

गर्भगृह के दरवाजों से करीब 150 किलो चांदी को निकालकर सुरक्षित रखा गया है। गेट की चौड़ाई बढ़ने के बाद इसे नए सिरे से इन पर वापस चढ़ाया जाएगा। मंदिर में अलग-अलग चरणों में होने वाले विकास के काम में पहले चरण में करीब 10 करोड़ रुपये तक खर्च हो सकते हैं। बड़े मंदिरों की तरह गर्भगृह के सामने बने मंडप को नीचे किया जाएगा, इससे पीछे से आने वाले भक्तों को सीधे भगवान के दर्शन हो सकेंगे।

कॉलेज की रिपोर्ट के आधार पर होगा बदलाव

मंदिर प्रबंधन और प्रशासन इसके लिए एसजीएसआईटीएस कॉलेज की मदद ले रहा है। कॉलेज ने मंदिर में विकास कार्यों को लेकर एक रिपोर्ट प्रस्तुत की है, जिसमें यह बताया गया है कि किस तरह बड़ी संख्या में आने वाले भक्तों को बिना कोई परेशानी के दर्शन कराने के लिए क्या बदलाव किया जाना आवश्यक है। इसी रिपोर्ट के आधार पर खजराना गणेश मंदिर में बदलाव किए जाएंगे।

गर्भगृह में लगाई गई प्लास्टिक शीट, ताकि धूल अंदर ना पहुंचे

खजराना गणेश मंदिर में होने वाले बदलाव के लिए एक मास्टर प्लान तैयार किया गया है। यह मास्टर प्लान कलेक्टर और नगर निगम कमिश्नर की देखरेख में बनाया गया है। मंदिर में होने वाले बदलाव का पहला चरण जल्द ही शुरू होने वाला है। इसके लिए गर्भगृह में प्लास्टिक की ट्रांसपेरेंट शीट भी लगाई गई है। ताकि निर्माण कार्य के दौरान धूल अंदन ना पहुंचे और यहां आने वाले को आसानी से दर्शन भी हो सके।

नई गाड़‍ियों के पूजन के लिए अलग से होगी व्यवस्था

इंदौर शहर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु नए वाहन खरीदने पर सबसे पहले उसे लेकर खजराना गणेश मंदिर पहुंचते हैं और यहां उसका पूजन करवाते हैं। मंदिर के मास्टर प्लान में अब नए वाहनों के पूजन के लिए अलग से व्यवस्था की जाएगा। फिलहाल भक्त पार्किंग स्थल पर ही वाहनों की पूजा करवाते हैं। मंदिर में प्रसादों की दुकानों के ऊपर पर शेड़ लगाया जाएगा।

Source link
#इदर #क #खजरन #गणश #मदर #नए #रप #म #आएग #नजर #आसन #स #हग #दरशन #नई #गडय #क #पजन #क #लए #अलग #वयवसथ #हग

Previous post

Women T20 World Cup 2026: विमेंस टी20 वर्ल्ड कप इतिहास के 2 मैच, जिसमें सिर्फ ‘1 रन’ के अंतर से जीती टीम

Next post

मानसून से पहले एक्शन में निगम, खतरनाक इमारतें रडार पर: इंदौर में बारिश में हादसों को रोकने के लिए बड़ा अभियान; 100 जर्जर मकानों की बनी सूची – Indore News

Post Comment