उसने कहा कि उसके पास छात्रा की अश्लील तस्वीरें हैं और वह उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। इसके बदले उसने 30 हजार रुपए की मांग की। छात्रा ने बताए ग …और पढ़ें
HighLights
- ठग ने कहा छोटी राशि सीधे वापस नहीं होगी, इसलिए लिंक से प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
- इसके बाद छात्रा ने लिंक पर क्लिक कर दिया। इसके बाद छात्रा को एक और कॉल आया।
- उसने कहा कि उसके पास छात्रा की अश्लील तस्वीरें हैं और वह उन्हें वायरल कर देगा।
नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। खजराना थाना क्षेत्र में रहने वाली एक कॉलेज छात्रा से ऑनलाइन पानी की बोतल बुलवाने पर करीब तीन लाख रूपये की ठगी हो गई। छात्रा ने इंस्टामार्ट से पानी की बोतल आर्डर की थी, इसके कुछ समय बाद एक व्यक्ति का फोन आया।
उसने बताया कि आर्डर कैंसिल हो गया है और पैसे वापस करने के लिए एक लिंक भेजी। ठग ने कहा कि छोटी राशि सीधे वापस नहीं हो सकती, इसलिए लिंक के जरिए प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद छात्रा ने लिंक पर क्लिक कर दिया। इसके बाद छात्रा को एक और कॉल आया।
उसने कहा कि उसके पास छात्रा की अश्लील तस्वीरें हैं और वह उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। इसके बदले उसने 30 हजार रुपए की मांग की। छात्रा ने बताए गए यूपीआई खाते में राशि ट्रांसफर कर दी।
छात्रा जब कॉलेज में फीस जमा करने पहुंची, तब उसे पता चला कि उसके बैंक खाते में पैसे नहीं हैं। खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए करीब तीन लाख रूपये निकाल लिए गए हैं।
इसके बाद छात्रा ने साइबर क्राइम और खजराना थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Source link
#इदर #म #पन #क #बतल #ऑनलइन #बलवन #वल #छतर #स #लख #क #ठग #बदमश #न #तसवर #वयरल #करन #क #धमक #दकर #लट



Post Comment