Indore: जिंसी सड़क की जद में आ रहे चालीस से ज्यादा मकानों पर चले बुलड़ोजर, कई मकान पहले लोग खुद हटा चुके

Indore: जिंसी सड़क की जद में आ रहे चालीस से ज्यादा मकानों पर चले बुलड़ोजर, कई मकान पहले लोग खुद हटा चुके

शहर में मास्टर प्लान की 23 सड़कों के निर्माण के लिए नगर निगम ने बारिश से पहले बाधक हिस्सों को तोड़ना शुरू कर दिया। छावनी, सदर बाजार के बाद मंगलवार को जिंसी मार्ग की बारी थी। मास्टर प्लान में सड़क की चौड़ाई 80 फीट है, लेकिन नगर निगम फिलहाल 60 फीट चौड़ी सड़क बना रहा है।

तीन माह पहले नगर निगम के अफसरों ने सेंट्रल लाइन से नपती कर दोनों तरफ लाल निशान लगा दिए थे। किसी का दस फीट तो किसी का आठ फीट निर्माण प्रस्तावित सड़क चौड़ाई की जद में आ रहा था। कुछ परिवारों ने तो स्वेच्छा से ही बाधक निर्माणों को तोड़ना शुरू कर दिया था, लेकिन जिन लोगों ने मकान नहीं तोड़े, उन्हें हटाने का काम नगर निगम ने मंगलवार से शुरू किया।

आठ जेसीबी और 100 से ज्यादा श्रमिकों के साथ सुबह नगर निगम का अमला मौके पर पहुंचा। उन्होंने लोगों से कहा कि घरों में रखा सामान हटा लें, इसके बाद जेसीबी से मकान तोड़े जाएंगे। मंगलवार को टीम पहुंची और बाधक मकानों को तोड़ने का काम शुरू कर दिया।

दो घंटे में चालीस से ज्यादा मकान तोड़े गए। इस काम को अंजाम देने से पहले सड़क की बिजली बंद कराई गई और सड़क के दोनों तरफ से यातायात भी रोका गया। पंद्रह दिन पहले लक्ष्मीबाई प्रतिमा से जिंसी चौराहा तक निर्माण तोड़े जा चुके हैं। इस सड़क के चौड़ीकरण से लोग वीआईपी मार्ग के बजाय जिंसी मार्ग से ही बड़ागणपति या रामबाग की तरफ जा सकेंगे। जिंसी मार्ग पर कांग्रेस नेता कृपाशंकर शुक्ला का पुराना मकान भी बाधक बना हुआ है। वे भी मकान तोड़ने के लिए राजी हो चुके हैं।

अगले सप्ताह नेहरू नगर के निर्माण टूटेंगे

नगर निगम अब नेहरू नगर से अटल द्वार तक बनाई जाने वाली सड़क के लिए भी बाधक निर्माण तोड़ने का काम शुरू करेगा। इस सड़क में 60 से ज्यादा निर्माण बाधक बने हुए हैं। पिछले दिनों रहवासियों ने मेयर से मुलाकात कर चौड़ाई कम करने की मांग की थी।

Source link
#Indore #जस #सडक #क #जद #म #आ #रह #चलस #स #जयद #मकन #पर #चल #बलडजर #कई #मकन #पहल #लग #खद #हट #चक

Previous post

Jurassic World Fans Will Enjoy This Ambitious 2012 Dinosaur Movie With A Unique Twist – SlashFilm

Next post

जेंडाया-टॉम हॉलैंड ने रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा, मैड्रिड में किया ‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ का प्रमोशन

{“_id”:”6a3046fb7e6551fd0c03fc6b”,”slug”:”zendaya-tom-holland-rock-the-red-carpet-for-spider-man-brand-new-day-in-madrid-2026-06-16″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”जेंडाया-टॉम हॉलैंड ने रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा, मैड्रिड में किया ‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ का प्रमोशन”,”category”:{“title”:”Hollywood”,”title_hn”:”हॉलीवुड”,”slug”:”hollywood”}}

Spider Man Brand New Day: जेंडाया और टॉम हॉलैंड ने अपनी आगामी फिल्म ‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ का प्रमोशन शुरू कर दिया है। दोनों ने एक साथ मैड्रिड में रेड कार्पेट पर जमकर पोज दिए।

जेंडाया और टॉम हॉलैंड – फोटो : इंस्टाग्राम

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉगिन करें

विस्तार

हॉलीवुड के मशहूर कपल जेंडाया और टॉम हॉलैंड अपनी नई फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ के प्रमोशन के लिए स्पेन की राजधानी मैड्रिड पहुंचे हैं। वहां के ‘फोर सीजन्स होटल’ में आयोजित एक इवेंट में दोनों ने एक साथ एंट्री की।

Spider man brand new day, lifestyle, fashion, zendaya, tom holland, madrid, law roach, spider man brand new day movie, spider man brand new day release date, spider man brand new day release in india, spider man brand new day collection, hollywood film spider man brand new day, hollywood, Entertainment News in Hindi, Hollywood News in Hindi, Hollywood Hindi News, जेंडाया, टॉम हॉलैंड, रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा, मैड्रिड में किया प्रमोशन, स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे, स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे का प्रमोशन, स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे रिलीज डेट

Post Comment