गुना जिले के रहने वाले दो भाई राजस्थान में पार्वती नदी में डूब गए। घटना राजस्थान के बारां जिले के छबड़ा क्षेत्र में हुई। मंगलवार को गुना निवासी दोनों भाई, एक रिश्तेदार मां-बेटे समेत कुल चार लोगों की पार्वती नदी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। सभी मृतक एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए छबड़ा के गूगौर गांव आए हुए थे। शादी वाले घर में इस सामूहिक मौत की खबर लगते ही शहनाइयों की गूंज चीख-पुकार और मातम में बदल गई। शादी की रस्मों के बीच नदी में नहाने चले गए थे छबड़ा थाना प्रभारी राजेश खटाना से मिली जानकारी के मुताबिक, यह भीषण हादसा मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे हुआ। शादी की रस्मों के बीच कुछ मेहमान गर्मी से राहत पाने के लिए पास ही बहने वाली पार्वती नदी में नहाने चले गए थे। नदी में नहाने के दौरान एक युवक का पैर पानी के भीतर बिछे मछली पकड़ने के जाल में बुरी तरह फंस गया। वह खुद को संभाल नहीं पाया और गहरे पानी में डूबने लगा। अपने साथी को डूबता देख वहां मौजूद तीन अन्य लोग बिना सोचे-समझे उसे बचाने के लिए नदी में आगे बढ़े। लेकिन पानी की गहराई और नदी के बहाव के कारण वे तीनों भी खुद को नहीं बचा सके और देखते ही देखते चारों लोग नदी के गहरे पानी में समा गए। गुना के दो सगे भाइयों और मां-बेटे की हुई मौत नदी किनारे मौजूद अन्य लोगों के शोर मचाने पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोर निरंजन खारोल ने अपनी टीम के साथ तत्काल नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने चारों शवों को पानी से बाहर निकाला और तुरंत छबड़ा के राजकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां ड्यूटी डॉक्टरों ने सभी को परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतकों में दो सगे भाई युनुस खान (18) पुत्र बंटी गौरी निवासी गुना, अरमान (17) पुत्र बंटी गौरी निवासी हड्डी मिल, गुना और मां-बेटे गुड्डी बाई (45) पत्नी रशीद खान निवासी छीपाबड़ौद तथा सलाम (22) पुत्र रशीद खान निवासी छीपाबड़ौद, राजस्थान शामिल हैं। सभी मृतक आपस में रिश्तेदार ही हैं। शादी वाले घर में पसरा सन्नाटा इस दर्दनाक हादसे में गुना के दो सगे भाइयों (अरमान और युनुस) की एक साथ असमय मौत की खबर जैसे ही गुना स्थित उनके घर पहुंची, वहां कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शादी के जश्न वाले घर में, जहां कुछ घंटे पहले तक मंगल गीत गाए जा रहे थे, वहां अब सिर्फ अपनों को खोने का मातम पसरा हुआ है। राजस्थान की छबड़ा थाना पुलिस ने सभी शवों को मोर्चरी में रखवाकर मर्ग कायम कर लिया है। पोस्टमार्टम की वैधानिक कार्रवाई के बाद शवों को परिजनों के सुपुर्द किया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
#मछल #क #जल #म #फसन #स #द #भइय #क #मत #गन #क #रहन #वल #द #भई #समत #चर #लग #क #मत #रजसथन #क #परवत #नद #म #नहत #समय #डब #Guna #News



Post Comment