×
इंदौर में दूषित पानी से हड़कंप… महावीर नगर में नलों से आया गंदा और बदबूदार पानी, बीमार हुए लोग

इंदौर में दूषित पानी से हड़कंप… महावीर नगर में नलों से आया गंदा और बदबूदार पानी, बीमार हुए लोग

क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि पिछले कई दिनों से नलों में गंदा और दुर्गंधयुक्त पानी आ रहा था, जिसके कारण कुछ लोगों को पेट दर्द, दस्त और उल्टी जैसी समस …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 16 Jun 2026 03:59:53 PM (IST)Updated Date: Tue, 16 Jun 2026 03:59:53 PM (IST)

इंदौर के वार्ड 16 में बोरवेल के पानी में मिला ड्रेनेज का पानी। (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. महावीर नगर में दूषित पानी पीने से कई लोगों को उल्टी-दस्त
  2. इंदौर के वार्ड 16 में बोरवेल के पानी में मिला ड्रेनेज का पानी
  3. हालांकि निगम कमिश्नर ने बीमारी की पुष्टि से किया इनकार

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर के वार्ड क्रमांक 16 स्थित महावीर नगर में दूषित पानी की शिकायतों को लेकर रहवासियों में नाराजगी बढ़ गई है। क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि पिछले कई दिनों से नलों में गंदा और दुर्गंधयुक्त पानी आ रहा था, जिसके कारण कुछ लोगों को पेट दर्द, दस्त और उल्टी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा। हालांकि नगर निगम के अधिकारियों ने किसी नागरिक के बीमार होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

रहवासियों की शिकायत पर निगम की जांच

स्थानीय रहवासियों के अनुसार पानी की गुणवत्ता को लेकर लगातार शिकायतें की जा रही थीं। इसके बाद नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और जलापूर्ति व्यवस्था का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से चर्चा कर स्थिति की जानकारी जुटाई तथा पानी के स्रोतों और सप्लाई सिस्टम की जांच शुरू की।

बोरवेल के दूषित होने की आशंका

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि क्षेत्र में जलापूर्ति के लिए उपयोग किए जा रहे बोरवेल का पानी सीवरेज के संपर्क में आने से दूषित हो गया। वार्ड पार्षद सोनाली मुकेश धारकर ने बताया कि बोरिंग के करीब पांच फीट की दूरी पर ड्रेनेज लाइन थी। ड्रेनेज भरने के कारण गंदा पानी बोरिंग तक पहुंच गया, जिससे जल स्रोत प्रभावित हुआ।

निगम अधिकारियों का बयान

वहीं नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने कहा कि नल से गंदा पानी आने की शिकायत प्राप्त हुई थी, लेकिन अब तक किसी व्यक्ति के बीमार होने की जानकारी प्रशासन के पास नहीं है। अपर आयुक्त आशीष पाठक ने भी स्पष्ट किया कि निगम को किसी नागरिक के अस्वस्थ होने की आधिकारिक सूचना नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें- एमपी के 55 जिलों की बदलेगी तस्वीर, बन रहे हैं 6 नए कॉरिडोर, आपके जिले को कैसे होगा फायदा?

वैकल्पिक जलापूर्ति और एहतियाती कदम

जोनल अधिकारी विनोद अग्रवाल के अनुसार शिकायत मिलते ही निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। एहतियात के तौर पर संबंधित बोरिंग से जलापूर्ति तत्काल बंद कर दी गई है। वर्तमान में क्षेत्र में टैंकरों के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही ड्रेनेज लाइन की सफाई भी करवा दी गई है।

नगर निगम ने पानी के नमूने परीक्षण के लिए भेजे हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही दूषित पानी के कारणों की स्पष्ट पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल प्रशासन ने नागरिकों को सावधानी बरतते हुए उबालकर पानी पीने की सलाह दी है।

Source link
#इदर #म #दषत #पन #स #हडकप.. #महवर #नगर #म #नल #स #आय #गद #और #बदबदर #पन #बमर #हए #लग

Previous post

Indore News: शराब पार्टी के दौरान भड़का विवाद, दोस्त ने बैंककर्मी पर बोतल से किया ताबड़तोड़ हमला, हुई मौत

Next post

मछली के जाल में फंसने से दो भाइयों की मौत: गुना के रहने वाले दो भाई समेत चार लोगों की मौत, राजस्थान की पार्वती नदी में नहाते समय डूबे – Guna News

Post Comment