×
बेटी की शादी के पैसे रिश्वत में दिए तो आया गुस्सा, जाल बिछाकर आपूर्ति अधिकारी को लोकायुक्त से पकड़वाया

बेटी की शादी के पैसे रिश्वत में दिए तो आया गुस्सा, जाल बिछाकर आपूर्ति अधिकारी को लोकायुक्त से पकड़वाया

गैस एजेंसी के संचालक प्रमोद दुबे से रिश्वत लेने वाले खाद्य विभाग के कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी राहुल शर्मा को हटाने के लिए लोकायुक्त पुलिस ने खाद्य नागरिक …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 16 Jun 2026 10:02:59 PM (IST)Updated Date: Tue, 16 Jun 2026 10:04:39 PM (IST)

जाल बिछाकर आपूर्ति अधिकारी को लोकायुक्त से पकड़वाया

HighLights

  1. लोकायुक्त पुलिस ने कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी को रंगे हाथ पकड़ा
  2. आरोपी राहुल शर्मा पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में केस दर्ज
  3. पीड़ित ने बेटी की शादी के लिए रखे रुपये रिश्वत में दिए थे

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। गैस एजेंसी के संचालक प्रमोद दुबे से रिश्वत लेने वाले खाद्य विभाग के कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी राहुल शर्मा को हटाने के लिए लोकायुक्त पुलिस ने खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण के प्रमुख सचिव को चिट्ठी भेजी है। राहुल पर लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। मामले में राहुल के एवजी रामू को भी आरोपित बनाया गया है। लोकायुक्त ने राहुल की संपत्ति और आय की भी जांच शुरू कर दी है।

ढाई लाख की मांग, एक लाख में तय हुआ सौदा

एसपी (लोकायुक्त) डॉ. राजेश सहाय के अनुसार, राहुल शर्मा ने 6 मई को कमर्शियल गैस सिलिंडर अधिक कीमत पर बेचने पर केस बनाने की धमकी दी और ढाई लाख रुपयों की मांग की। एक लाख रुपये में डील तय हुई और सोमवार को दुबे को 50 हजार रुपये लेकर कलेक्टेरेट के बाहर भेजा। राहुल ने एवजी रामू लोहिया को भेज कर रुपयों का लिफाफा ले लिया। कुछ देर बाद राहुल खुद बाहर आया और लोकायुक्त पुलिस ने उसको भी पकड़ लिया। हालांकि उसने रुपयों से भरा लिफाफा लेने से मना कर दिया था। एसपी के अनुसार राहुल की संपत्ति की भी जांच की जाएगी। आय से अधिक संपत्ति मिलने पर पुलिस धारा बढ़ाएगी।

बेटी की शादी के रुपये रिश्वत में ले जाकर सौंपे

न्यू रामनगर निवासी प्रमोद दुबे ने बयानों में बताया कि राहुल ताला लगाने की धमकी दे रहा था। प्रमोद की बेटी की शादी थी और वह बनारस गया था। उसने शादी के लिए जमा किए रुपये राहुल को रिश्वत में दिए। इससे उसके मन में गुस्सा था। उसने बदला लेने का मन बना लिया और राहुल के खिलाफ सबूत एकत्र किए। लोकायुक्त को वाकया बताया और उसकी आवाज रिकॉर्ड भी कर ली। दूसरी किस्त में राहुल को रंगे हाथ पकड़वा दिया। एसपी के अनुसार पिछले छह महीने में लोकायुक्त ने 30 केस दर्ज किए हैं। इसमें आय से अधिक संपत्ति और रिश्वत के प्रकरण शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- फिर याद आया भागीरथपुरा कांड… महावीर नगर में दूषित पानी से 20 लोग अब तक बीमार

Source link
#बट #क #शद #क #पस #रशवत #म #दए #त #आय #गसस #जल #बछकर #आपरत #अधकर #क #लकयकत #स #पकडवय

Post Comment