×
इंदौर वाले ध्यान दें! नर्मदा लाइन में लीकेज से बंद हुए पंप, आज शहर के इन 18 इलाकों में नहीं आएगा पानी

इंदौर वाले ध्यान दें! नर्मदा लाइन में लीकेज से बंद हुए पंप, आज शहर के इन 18 इलाकों में नहीं आएगा पानी

इंदौर में बुधवार सुबह करीब पौने सात बजे नर्मदा के पहले और दूसरे चरण की 1400 एमएम व्यास की पाइप लाइन में लीकेज हो गया। पंप बंद होने से 18 टंकियां नहीं …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 17 Jun 2026 07:05:18 PM (IST)Updated Date: Wed, 17 Jun 2026 07:05:18 PM (IST)

नर्मदा लाइन में लीकेज से बंद हुए पंप। (AI से जेनरेट किया गया इमेज)

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। बुधवार सुबह करीब पौने सात बजे नर्मदा के पहले और दूसरे चरण की 1400 एमएम व्यास की पाइप लाइन में लीकेज हो गया। इसके चलते पहले और दूसरे चरण के पंप तुरंत बंद करना पड़े। पंप बंद होने से 18 टंकियां नहीं भर पाईं। इन टंकियों से जिन क्षेत्रों में गुरुवार को जलापूर्ति होना थी वह बाधित रहेगी।

निगम की टीम ने पाइप लाइन में लीकेज की सूचना मिलते ही सुधार कार्य शुरू कर दिया। बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे काम पूरा हुआ। दोपहर बाद निगमायुक्त क्षितिज सिंघल भी बिजलपुर स्थित नर्मदा कंट्रोल रूम पहुंचे और जलापूर्ति की समीक्षा की। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में अतिरिक्त टैंकर लगाकर जलापूर्ति के निर्देश भी दिए।

डायरेक्ट सप्लाई भी बाधित हुई

पाइप लाइन में लीकेज की वजह से 17 जून बुधवार को बिलावली टंकी एवं अन्नपूर्णा टंकी क्षेत्र अंतर्गत होने वाली डायरेक्ट जलापूर्ति भी प्रभावित हुई। पंप बंद रहने के कारण 18 जून गुरुवार को सुबह जलापूर्ति के लिए संबंधित टंकियां पूरी क्षमता से नहीं भर पाईं। यही वजह है कि शहर के कुछ क्षेत्रों में गुरुवार को जलापूर्ति बाधित रहेगी। इन क्षेत्रों में टैंकरों से जलापूर्ति की जाएगी।

इन टंकियों से जुड़े क्षेत्रों में बाधित रहेगी जलापूर्ति

अन्नपूर्णा, स्कीम 103, छत्रीबाग, राज मोहल्ला, द्रविड़ नगर, लोकमान्य नगर, महाराणा क्षेत्र, नरवल, अगरबत्ती क्षेत्र, कुशवाह मोहल्ला, टिगरिया, बाणगंगा सुभाष चौक, सदर बाजार, जिंसी हाट, मल्हार आश्रम, गांधी हॉल क्षेत्र, भक्त प्रहलाद नगर।

Source link
#इदर #वल #धयन #द #नरमद #लइन #म #लकज #स #बद #हए #पप #आज #शहर #क #इन #इलक #म #नह #आएग #पन

Post Comment