×
इंदौर में चौराहे पर अर्थी रखकर महिलाओं ने किया चक्काजाम, पुलिस से बोलीं- ‘हत्यारे को हमारे हवाले करो’

इंदौर में चौराहे पर अर्थी रखकर महिलाओं ने किया चक्काजाम, पुलिस से बोलीं- ‘हत्यारे को हमारे हवाले करो’

बैंककर्मी जितेंद्र मेड़ा के स्वजन का बुधवार दोपहर गुस्सा फूट पड़ा। पंचवटी नगर (साठ फीट रोड के पास) जितेंद्र की अर्थी रखकर चक्काजाम कर टीआई वेदेंद्रसिं …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 17 Jun 2026 07:16:45 PM (IST)Updated Date: Wed, 17 Jun 2026 07:16:44 PM (IST)

चौराहे पर अर्थी रखकर महिलाओं ने किया चक्काजाम। (AI से जेनरेट किया गया इमेज)

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। बैंककर्मी जितेंद्र मेड़ा के स्वजन का बुधवार दोपहर गुस्सा फूट पड़ा। पंचवटी नगर (साठ फीट रोड के पास) जितेंद्र की अर्थी रखकर चक्काजाम कर टीआई वेदेंद्रसिंह कुशवाह को खूब खरी-खोटी सुनाई। आरोपित धर्मेंद्र का मकान तोड़ने और फांसी की सजा के आश्वासन के बाद शवयात्रा आगे बढ़ी।

साहूनगर (पंचवटीनगर) निवासी 35 वर्षीय जितेंद्र पुत्र सोमसिंह मेड़ा की मंगलवार को धर्मेंद्र ने बीयर की बोतल और पानी की मोटर से हमला कर हत्या कर दी थी। जितेंद्र पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में नौकरी करता था। दोनों साथ बैठकर शराब पार्टी कर रहे थे। नशे में कहासुनी होने पर धर्मेंद्र ने हत्या की और फरार हो गया।

आरोपित का मकान तोड़ने का आश्वासन मिलने पर आगे बढ़ी शवयात्रा

बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद जिला अस्पताल से शव घर पहुंचा लेकिन महिलाएं अर्थी लेकर चौराहा पर आ गईं। शव रखकर चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलने पर टीआई वेदेंद्रसिंह कुशवाह पहुंचे पर महिलाओं ने घेर लिया। टीआई से कहा जितेंद्र छह बहनों का इकलौता भाई था।

धर्मेंद्र ने घर में घुसकर हत्या की है। उसको फांसी की सजा होना चाहिए। पुलिस फांसी नहीं दे सकती तो हमारे हवाले कर दो। टीआई ने कसम खाई और कहा धर्मेंद्र को उम्रकैद या फांसी की सजा करवाऊंगा। करीब 40 मिनट तक प्रदर्शन चला। रहवासी-रिश्तेदारों के समझाने पर महिलाएं हटीं और शवयात्रा आगे बढ़ी।

घर में बैठकर रो रही थीं, पुलिसवाले पूछे क्या हो गया

महिलाओं ने टीआई से कहा आरोपित के घर पर दो पुलिसकर्मी बैठा रखे हैं। उसकी सुरक्षा हो रही है। हमको डराया जा रहा है। रात को पुलिसकर्मियों की गाड़ी आई और पूछा क्या हो गया।

अब क्या रोने के लिए भी पुलिस से पूछना पड़ेगा। महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को लेकर भी नाराजगी जताई और टीआई को शिकायत की। टीआई वेदेंद्रसिंह कुशवाह के अनुसार आरोपित गुरुवार तक पुलिस रिमांड पर है।

Source link
#इदर #म #चरह #पर #अरथ #रखकर #महलओ #न #कय #चककजम #पलस #स #बल #हतयर #क #हमर #हवल #कर

Post Comment