×
इंदौर में बारिश और तेज हवा ने रोकी दिल्ली और मुंबई उड़ान की लैंडिंग, करनी पड़ी डायवर्ट, यात्री हुए परेशान

इंदौर में बारिश और तेज हवा ने रोकी दिल्ली और मुंबई उड़ान की लैंडिंग, करनी पड़ी डायवर्ट, यात्री हुए परेशान

इंडिगो की उड़ान दिल्ली से इंदौर शाम 7.30 बजे इंदौर पहंची थी, लेकिन खराब मौसम के कारण लैंडिंग नहीं हो सकी। विमान को नागपुर डायवर्ट किया गया। विमान में …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 18 Jun 2026 09:01:59 AM (IST)Updated Date: Thu, 18 Jun 2026 09:02:31 AM (IST)

बिगड़े मौसम के चलते डायवर्ट करना पड़ी उड़ानें। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. डायवर्ट करने से यात्री हुए परेशान, मौसम खुलने के बाद लौटी उड़ान
  2. इंदौर में शाम के समय अचानक तेज हवाए और बारिश से विमान सेवाएं प्रभावित हुईं
  3. शाम के समय दिल्ली और मुंबई से इंदौर पहुंची उड़ानों को अन्य एयरपोर्ट पर डायवर्ट करना पड़ा

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर में शाम के समय अचानक तेज हवाए और बारिश से विमान सेवाएं प्रभावित हुई। शाम के समय दिल्ली और मुंबई से इंदौर पहुंची उड़ानों को अन्य एयरपोर्ट पर डायवर्ट करना पड़ा। इससे विमानाें में सवार यात्रियों को परेशानी उठाना पड़ी।

दरअसल एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआइ-2749 मुंबई से इंदौर शाम 6.53 बजे पहुंची थी, लेकिन यहां पर विमान की लैंडिंग नहीं हो सकी। विमान को भोपाल डायवर्ट किया गया। इससे इसमें सवार 158 यात्रियों को परेशान होना पड़ा।

वहीं इंडिगो की उड़ान दिल्ली से इंदौर शाम 7.30 बजे इंदौर पहंची थी, लेकिन खराब मौसम के कारण लैंडिंग नहीं हो सकी। विमान को नागपुर डायवर्ट किया गया। विमान में 138 लोग सवार थे। दोनों विमान मौसम में सुधार होने के बाद करीब डेढ़ घंटे बाद इंदौर एयरपोर्ट पर लौटे।

दोपहर में निकली धूप ने शहरवासियों को परेशान किया

बुधवार को दोपहर में निकली धूप ने शहरवासियों को परेशान किया और शहर में शाम को गरज-चमक के साथ वर्षा हुई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक गुरुवार को दोपहर में धूप निकलेगी और शाम के समय हल्की वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं भी चलेगी।

इंदौर-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन का रैक डेड एंड से टकराया

इंदौर : मंगलवार रात करीब 9.45 बजे रेलवे स्टेशन की पिटलाइन पर इंदौर-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन का खाली रैक डेड एंड से टकरा गया। घटना के बाद रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा खाली रैक को रिवर्स कर पिटलाइन में मेंटेनेंस के लिए ले जाया जा रहा था। तभी यह घटना हुई और डेड एंड से आखिरी हिस्सा टकराया। यह घटना पिटलाइन में हुई। ट्रेन की आवाजाही पर कोई असर नहीं हुआ। हालांकि गनीमत रही कि ट्रेन पिट लाइन पर साफ-सफाई के लिए जा रही थी और उसमें कोई यात्री नहीं बैठा हुआ था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस मामले में रेलवे के अधिकारियों की लापरवाही सामने आई।

Source link
#इदर #म #बरश #और #तज #हव #न #रक #दलल #और #मबई #उडन #क #लडग #करन #पड #डयवरट #यतर #हए #परशन

Post Comment