अस्पताल के कर्मचारियों ने मदद की और रामवीर और उनकी पत्नी रामा,बेटे अंशुल व आर्यन को सुरक्षित निकाल लिया। रामा की हालत गंभीर थी। उसके सिर में गहरी चोट …और पढ़ें
नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। इंदौर-भोपाल के बीच पुलिसकर्मी के साथ हादसा हो गया। तेज रफ्तार में आ रही कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में पत्नी और बच्चे घायल हो गए। कार में आग भी लग गई। गुरुवार देर रात सिपाही की पत्नी की मौत हो गई। शव का एमवाय अस्पताल में पोस्ट मार्टम करवाया गया है।
सिपाही रामवीरसिंह गुर्जर राजेंद्र नगर थाना में पदस्थ है। तीन दिन पूर्व वह परिवार के साथ भिंड से इंदौर आ रहा था। ब्यावरा में कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। टक्कर के बाद कार में आग भी लग गई।
अस्पताल के कर्मचारियों ने मदद की और रामवीर और उनकी पत्नी रामा,बेटे अंशुल व आर्यन को सुरक्षित निकाल लिया। रामा की हालत गंभीर थी। उसके सिर में गहरी चोट लगी थी।
रामवीर के हाथ में फ्रेक्चर हो हुआ था। सभी को निजी अस्पताल रैफर कर दिया गया था। गुरुवार देर रात रामा की मौत हो गई। रामवीर का ऑपरेशन हुआ है। आर्यन भी गंभीर अवस्था में भर्ती है।
बाइक और स्कूटर में टक्कर,वृद्धा की मौत
- राऊ और राजेंद्र के बीच दोपहिया वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में एक वृद्धा की मौत हो गई।
- पुलिस ने मर्ग कायम किया है।
- पुलिस के अनुसार ऋषि पैलेस कालोनी निवासी 67 वर्षीय सायन बाई को दो दिन पूर्व भर्ती करवाया था।
- वृद्धा नालंदा परिसर में केवायसी बेटे किशोर के साथ गई थी।
- लौटने के दौरान स्कूटर चालक ने किशोर की बाइक को टक्कर मार दी।
- हादसे में सायन को गंभीर चोट लगी थी। उनका उपचार चल रहा था। गुरुवार रात सायन की मौत हो गई।
Source link
#इदर #म #दघरटन #टककर #क #बद #कर #म #लग #आगपलसकरम #क #पतन #क #मत



Post Comment