मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा-2025 की प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों के लिए मुख्य परीक्षा (Mains Exam) का पूरा शे …और पढ़ें
HighLights
- मध्य प्रदेश राज्य सेवा मुख्य परीक्षा की तारीखें घोषित
- मेन्स के लिए 15 जुलाई तक करें ऑनलाइन अप्लाई
- हाईकोर्ट के आदेश के बाद परीक्षा की तारीखें घोषित
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा-2025 की प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों के लिए मुख्य परीक्षा (Mains Exam) का पूरा शेड्यूल और जरूरी निर्देश जारी कर दिए हैं। आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, यह परीक्षा माननीय उच्च न्यायालय द्वारा 18 जून 2026 को पारित निर्णय के अनुपालन में आयोजित की जा रही है।
मुख्य परीक्षा का आयोजन 17 अगस्त 2026 से 22 अगस्त 2026 तक राज्य के 12 प्रमुख शहरों में किया जाएगा।
परीक्षा की समय सारणी (Exam Schedule)
मुख्य परीक्षा के सभी 6 प्रश्नपत्रों का आयोजन रोजाना सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा, जिसका विवरण इस प्रकार है:
| परीक्षा की तिथि | प्रश्नपत्र और विषय | परीक्षा का समय |
| 17.08.2026 | सामान्य अध्ययन (प्रथम प्रश्नपत्र) |
प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक |
| 18.08.2026 | सामान्य अध्ययन (द्वितीय प्रश्नपत्र) |
प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक |
| 19.08.2026 | सामान्य अध्ययन (तृतीय प्रश्नपत्र) |
प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक |
| 20.08.2026 | सामान्य अध्ययन (चतुर्थ प्रश्नपत्र) |
प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक |
| 21.08.2026 | पंचम प्रश्नपत्र: सामान्य हिन्दी एवं व्याकरण |
प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक |
| 22.08.2026 | षष्ठ प्रश्नपत्र: हिन्दी निबंध एवं प्रारूप लेखन |
प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक |
परीक्षा के केंद्र: इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, रतलाम, सतना, सागर, शहडोल, बड़वानी, उज्जैन एवं बालाघाट।
आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तारीखें
प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा।
- ऑनलाइन आवेदन की अवधि: 25 जून 2026 से 15 जुलाई 2026 तक।
- आवेदन वेबसाइट: अभ्यर्थी www.mponline.gov.in या www.mppsc.mp.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।
- त्रुटि सुधार (Correction Window): आवेदन फॉर्म में गलती होने पर 30 जून 2026 से 17 जुलाई 2026 तक त्रुटि सुधार किया जा सकता है (शुल्क: ₹50 प्रति सत्र)।
- प्रवेश पत्र (Admit Card): मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड 10 अगस्त 2026 से ऑनलाइन डाउनलोड किए जा सकेंगे। इन्हें डाक से नहीं भेजा जाएगा।
आवेदन शुल्क का विवरण
- ₹400/- : मध्य प्रदेश के मूल निवासी (SC, ST, OBC – गैर क्रीमी लेयर, EWS और दिव्यांगजन अभ्यर्थियों के लिए)।
- ₹800/- : अनारक्षित (General) श्रेणी के अभ्यर्थियों तथा मध्य प्रदेश से बाहर के निवासियों के लिए।
विलम्ब शुल्क (Late Fee) के साथ आवेदन
यदि कोई अभ्यर्थी 15 जुलाई 2026 तक आवेदन नहीं कर पाता है, तो उसे भारी विलम्ब शुल्क के साथ मौका दिया जाएगा:
- ₹3,000/- विलम्ब शुल्क के साथ: 16 जुलाई से 22 जुलाई 2026 तक आवेदन किया जा सकेगा।
- ₹25,000/- विशेष विलम्ब शुल्क के साथ: 23 जुलाई से 27 जुलाई 2026 तक आवेदन करने का अंतिम अवसर होगा।
यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में जुलाई-अगस्त में हो सकता है TET, डेढ़ लाख से अधिक शिक्षकों को देना पड़ सकता है एग्जाम
परीक्षार्थियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण निर्देश
- प्रश्नोत्तर पुस्तिका (Structured Copy): मुख्य परीक्षा प्रश्नोत्तर पुस्तिका (Question Answer Booklet) के माध्यम से होगी। अभ्यर्थियों को प्रश्न के ठीक नीचे दिए गए निर्धारित स्थान पर ही शब्द सीमा में उत्तर लिखना होगा, कहीं और लिखने पर उत्तर अमान्य कर दिया जाएगा।
- छठा प्रश्नपत्र सिर्फ हिन्दी में: सामान्य अध्ययन के शुरुआती चार पेपर हिन्दी या अंग्रेजी दोनों माध्यमों में दिए जा सकते हैं, लेकिन छठा पेपर (हिन्दी निबंध एवं प्रारूप लेखन) सभी अभ्यर्थियों को अनिवार्य रूप से केवल हिन्दी माध्यम में ही लिखना होगा (भले ही अभ्यर्थी का मुख्य माध्यम अंग्रेजी हो)।
Source link
#MPPSC #मखय #परकष #क #शडयल #जर #स #अगसत #तक #शहर #म #हग #परकष #इस #दन #स #हग #आवदन



Post Comment