करीब 292 हेक्टेयर निजी भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है, जिसके लिए प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाएगा। मार्ग में सर्विस रोड और 36 अंडरपास बनाए …और पढ़ें
HighLights
- प्रदेशभर में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बने 38 हजार से अधिक नए आवासों का गृह प्रवेश भी कराया जाएगा
- इंदौर और उज्जैन के बीच 48.01 किलोमीटर लंबे ग्रीनफील्ड फोरलेन मार्ग का निर्माण किया जाएगा
- प्रोजेक्ट को लेकर शासन ने 2935.15 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी है
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर शनिवार को इंदौर जिले के सांवेर से 42 हजार प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के आवासों और इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड फोरलेन मार्ग परियोजना का भूमिपूजन करेंगे। इस अवसर पर प्रदेशभर में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बने 38 हजार से अधिक नए आवासों का गृह प्रवेश भी कराया जाएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव भी मौजूद रहेंगे।
निर्माण लागत 1089 करोड़ रुपये तय की गई है
इंदौर और उज्जैन के बीच 48.01 किलोमीटर लंबे ग्रीनफील्ड फोरलेन मार्ग का निर्माण किया जाएगा। प्रोजेक्ट को लेकर शासन ने 2935.15 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी है। निर्माण लागत 1089 करोड़ रुपये तय की गई है। इंदौर के बीस और उज्जैन जिले के आठ गांवों से सड़क होकर गुजरेगी। इससे यातायात के अलावा व्यापार, उद्योग और कृषि गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाएगा
करीब 292 हेक्टेयर निजी भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है, जिसके लिए प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाएगा। मार्ग में सर्विस रोड और 36 अंडरपास बनाए जाएंगे। इनमें 8 व्हीकल अंडरपास, 10 छोटे अंडरपास और 18 अन्य अंडरपास शामिल हैं। इससे किसानों और ग्रामीणों को एक तरफ से दूसरी तरफ जाने में आसानी होगी।
परियोजना से इंदौर-उज्जैन के बीच आवागमन तेज और सुरक्षित होगा
इस परियोजना से इंदौर-उज्जैन के बीच आवागमन तेज और सुरक्षित होगा। उद्योगों, लाजिस्टिक पार्क, व्यापारियों और किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। दुर्घटना या आपात स्थिति में मदद के लिए टोल प्लाजा पर एंबुलेंस, क्रेन और पेट्रोलिंग वाहन की व्यवस्था भी रहेगी।
अधिकारियों के मुताबिक करीब 48.1 किलोमीटर लंबे इस फोरलेन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर के बनने के बाद इंदौर से उज्जैन के बीच की दूरी और समय दोनों कम हो जाएंगे। वर्तमान में लगने वाले अधिक समय की तुलना में इस नए मार्ग से दोनों शहरों के बीच सफर लगभग 30 से 35 मिनट में पूरा किया जा सकेगा। यह मार्ग पितृ पर्वत से शुरू होकर उज्जैन के चिंतामन गणेश क्षेत्र तक पहुंचेगा। एक हजार से अधिक करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट को दो साल में पूरा करना है, लेकिन अभी कुछ हिस्से में काम शुरू हो पाया है।
इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन 20 जून को, 30 मिनट में पूरा होगा 48 किमी का सफर
Source link
#इदरउजजन #गरन #फलड #करडर #पर #बनग #अडरपस #आज #भमपजन #करग #सएम #ड #महन #यदव #और #कदरय #मतर #मनहर #लल #खटटरर



Post Comment