डिजिटल डेस्क, इंदौर। इंदौर मेट्रो की येलो लाइन के दूसरे फेज को शुरू करने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। आगामी 20 जून को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर सुपर कॉरिडोर-2 से रेडिसन चौराहे तक बने नए मेट्रो रूट का लोकार्पण करेंगे। इसके अगले दिन यानी 21 जून से इस रूट पर आम यात्रियों के लिए मेट्रो सेवा शुरू कर दी जाएगी।
भोपाल स्थित मेट्रो कार्यालय में फिलहाल किराए, फेरों और संचालन शेड्यूल को लेकर लगातार बैठकें चल रही हैं। अधिकारियों के अनुसार अगले तीन-चार दिनों में इन सभी मुद्दों पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
6 लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा सीधा लाभ
सुपर कॉरिडोर-2 से रेडिसन चौराहा तक का यह नया कॉरिडोर इंदौर मेट्रो का सबसे व्यस्त रूट बनने की संभावना है। यात्री घनत्व को देखते हुए इस मार्ग को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस रूट के शुरू होने से करीब 4 से 6 लाख लोगों को सीधा और बेहतर परिवहन विकल्प मिलेगा। अगर फीडर बसों और अन्य सार्वजनिक परिवहन साधनों को भी इससे जोड़ा जाता है तो इसका लाभ लेने वाले लोगों की संख्या 8 से 10 लाख तक पहुंच सकती है।
शुरुआती दौर में इस रूट पर प्रतिदिन 25 से 40 हजार यात्रियों के सफर करने का अनुमान लगाया गया है। आने वाले समय में यात्रियों की संख्या बढ़कर एक लाख तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
कई बड़े इलाकों और IT हब को जोड़ेगा नया कॉरिडोर
इंदौर मेट्रो का यह एलिवेटेड कॉरिडोर शहर के कई प्रमुख क्षेत्रों को आपस में जोड़ेगा। इसमें गांधी नगर, लवकुश, सुखलिया, विजय नगर, स्कीम-78 और रेडिसन चौराहा जैसे आवासीय और व्यावसायिक इलाके शामिल हैं।
इसके अलावा इस रूट के दायरे में टीसीएस, इंफोसिस और यश टेक्नोलॉजीज जैसी बड़ी आईटी कंपनियों के कैंपस, आईटी पार्क, सेज (SEZ), शैक्षणिक संस्थान और एयरपोर्ट भी आते हैं। इससे हजारों कर्मचारियों, छात्रों और आम यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आधुनिक परिवहन सुविधा मिलेगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता एवं केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर के मुख्य आतिथ्य में सांवेर, जिला इंदौर में आयोजित इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन समारोह@DrMohanYadav51 https://t.co/mFq4wGnR82
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) June 20, 2026
मेट्रो विकास में इंदौर भोपाल से आगे
मेट्रो परियोजना के विकास के मामले में इंदौर फिलहाल भोपाल से आगे चल रहा है। इंदौर मेट्रो के पहले फेज का संचालन 31 मई 2025 को शुरू हो चुका था। भोपाल में ऑरेंज लाइन के प्रायोरिटी कॉरिडोर (सुभाष नगर से एम्स) का लोकार्पण 20 दिसंबर 2025 को हुआ था।
इंदौर मेट्रो के दोनों फेज पूरी तरह एलिवेटेड हैं, जबकि भोपाल मेट्रो के सेकंड फेज में करीब 3 किलोमीटर लंबा अंडरग्राउंड रूट शामिल है। तकनीकी जटिलताओं के चलते भोपाल मेट्रो के सेकंड फेज को पूरा करने का लक्ष्य साल 2028 रखा गया है। फिलहाल भोपाल में ऑरेंज और ब्लू दोनों लाइनों पर तेजी से काम जारी है।
Source link
#इदर #क #लग #क #बड #तहफ #जन #स #नए #रट #पर #दडग #मटर #रजन #लख #लग #क #मलग #फयद



Post Comment