×
MP में प्री-मानसून की एंट्री: इंदौर-उज्जैन में तेज बारिश से सड़कों पर जलजमाव, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

MP में प्री-मानसून की एंट्री: इंदौर-उज्जैन में तेज बारिश से सड़कों पर जलजमाव, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

शनिवार को इंदौर संभाग के कई जिलों में प्री मानसून की गतिविधि के तहत आंधी के साथ वर्षा की स्थितियां दिखाई दीं। इंदौर के रीगल क्षेत्र में जहां 45 मिनट म …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 20 Jun 2026 10:01:42 PM (IST)Updated Date: Sat, 20 Jun 2026 10:01:42 PM (IST)

MP में प्री-मानसून की एंट्री। (AI से जेनरेट किया गया इमेज)

HighLights

  1. MP में प्री-मानसून की एंट्री
  2. तेज बारिश से सड़कों पर जलजमाव
  3. मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शनिवार को इंदौर संभाग के कई जिलों में प्री मानसून की गतिविधि के तहत आंधी के साथ वर्षा की स्थितियां दिखाई दीं। इंदौर के रीगल क्षेत्र में जहां 45 मिनट में 12.80 मिमी वर्षा दर्ज हुई, वहीं उज्जैन में तीन घंटे में 59 मिमी वर्षा दर्ज हुई।

इंदौर व उज्जैन में हुई वर्षा के दौरान शहर के अलग-अलग हिस्सों में जलजमाव भी हुआ। इंदौर शहर में शनिवार सुबह गर्मी ने परेशान किया और दोपहर में बादल छाए और दो बजे बाद रीगल, बंगाली, सुदामा नगर, पितृ पर्वत क्षेत्र सहित शहर के कई हिस्सों में वर्षा हुई। रीगल क्षेत्र में 45 मिनट में 12.80 मिमी वर्षा दर्ज हुई, वहीं एयरपोर्ट क्षेत्र में सिर्फ बूंदाबांदी ही हुई।

खजराना चौराहे पर खोलना पड़ा ड्रेनेज चैंबर

इंदौर में इस प्री मानसून सीजन में जून माह में तीसरी बार वर्षा हुई। शहर में कई इलाकों में कुछ देर के लिए जलजमाव भी नजर आया। खजराना चौराहे पर जलजमाव होने के कारण ड्रेनेज चैंबर खोलकर पानी का निकासी निगम की टीम को करना पड़ा।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में एक चक्रवाती हवाओं का घेरा पंजाब पर बना हुआ है, वहीं एक अन्य चक्रवाती हवाओं का घेरा पाकिस्तान व जम्मू के आसपास बना हुआ है। अभी अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। इस वजह से इंदौर संभाग के जिलों में आगामी दो से तीन दिनों में गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। संभाग के जिलों में अगले दो दिन तेज हवाएं चलने व वर्षा होने के आसार हैं।

उज्जैन में निचले इलाकों में पानी भरा, सड़कों पर यातायात प्रभावित

उज्जैन शहर में शनिवार को सुबह से शाम तक रुक-रुककर वर्षा का दौर जारी रहा। उज्जैन में तीन घंटे में 59 मिमी वर्षा दर्ज हुई। तेज वर्षा से शहर की सड़कें जलमग्न हो गईं और निचले इलाकों में पानी भर गया। इससे आवागमन में दिक्कतें हुईं। सिंहस्थ की तैयारियों के तहत हो रहे कामों ने भी आवागमन में बाधा डाली। कीचड़ फैलने से राहगीर परेशान हुए। तेज वर्षा से तापमान में भी गिरावट हुई।

Source link
#म #परमनसन #क #एटर #इदरउजजन #म #तज #बरश #स #सडक #पर #जलजमव #मसम #वभग #न #जर #कय #अलरट

Post Comment