NEET UG 2026 Exam: 23 हजार छात्रों के लिए भारी सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर पुलिस

NEET UG 2026 Exam: 23 हजार छात्रों के लिए भारी सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर पुलिस

इंदौर में आज सुबह से NEET UG 2026 Exam के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। परीक्षा के व्यवस्थित संचालन के लिए प्रशासन, पुलिस और यातायात विभाग ने व्यापक इंतजाम किए हैं। जिले में 57 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां करीब 23,000 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, पेयजल, बिजली, सीसीटीवी निगरानी तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। दूरस्थ क्षेत्रों में स्थित परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने वाले विद्यार्थियों के लिए पिछले वर्षों की तरह परिवहन सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। बसों के माध्यम से परीक्षार्थियों को आने-जाने में सहायता दी जाएगी ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

मुख्यमंत्री ने दिए चाक-चौबंद सुरक्षा के निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रहे और आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल की मदद ली जाए। उन्होंने यह भी कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में कोई बाधा न हो।

पुलिस कमिश्नर ने की तैयारियों की समीक्षा

नीट परीक्षा को देखते हुए पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और यातायात प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने परीक्षा को विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय परीक्षा बताते हुए सभी अधिकारियों को सतर्कता के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए।

नोडल प्रभारियों और सुरक्षा बलों की तैनाती

नगरीय क्षेत्र में बनाए गए 47 परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए प्रत्येक छह केंद्रों पर एक एसीपी स्तर के अधिकारी को नोडल प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं सभी केंद्रों पर एसआई या एएसआई स्तर के अधिकारियों को सुरक्षा प्रभारी बनाया गया है। संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल और विशेष निगरानी व्यवस्था भी की गई है।

संदिग्धों पर विशेष नजर

पुलिस अधिकारियों को सीसीटीवी कैमरे, बायोमेट्रिक मशीन, जैमर और जनरेटर जैसी व्यवस्थाओं की कार्यशीलता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही परीक्षा केंद्रों के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने, सोशल मीडिया पर अफवाहों की मॉनिटरिंग करने तथा होटल, लॉज और पीजी में ठहरने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की जांच करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

सांवेर क्षेत्र के केंद्रों का किया निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राजेन्द्र कुमार वर्मा ने सांवेर क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे, प्रवेश और निकास व्यवस्था, अभ्यर्थियों की जांच प्रक्रिया तथा पुलिस बल की तैनाती का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा की पारदर्शिता, निष्पक्षता और गोपनीयता सर्वोच्च प्राथमिकता रहे तथा सभी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी सतर्कता और ईमानदारी के साथ करें।

यातायात पुलिस भी रहेगी मुस्तैद

परीक्षार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया है। प्रमुख मार्गों, चौराहों और परीक्षा केंद्रों के आसपास अतिरिक्त यातायात पुलिस बल तैनात रहेगा। स्टेटिक और पेट्रोलिंग टीमें लगातार भ्रमण कर यातायात व्यवस्था पर नजर रखेंगी।

प्रमुख स्टेशनों और बस स्टैंडों पर सहायता केंद्र

लक्ष्मीबाई नगर, पार्क रोड और छोटी ग्वालटोली रेलवे स्टेशन के साथ सरवटे, गंगवाल, नायता मुंडला और जिंसी बस स्टैंड पर यातायात सहायता केंद्र बनाए गए हैं, जहां परीक्षार्थियों को मार्गदर्शन और सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। यातायात संबंधी सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 7049107620 भी जारी किया गया है। परीक्षा अवधि में किसी भी प्रकार के जुलूस, रैली या ऐसे आयोजनों की अनुमति नहीं होगी, जिनसे यातायात प्रभावित हो।

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार परीक्षा केंद्र में केवल प्रवेश पत्र, एक पोस्टकार्ड आकार का फोटो, एक पासपोर्ट साइज फोटो और पारदर्शी पानी की बोतल ले जाने की अनुमति होगी। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, पेन-पेंसिल तथा अन्य प्रतिबंधित सामग्री केंद्र में ले जाना पूरी तरह वर्जित रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जा सकती है। प्रशासन और पुलिस ने अभ्यर्थियों से समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने तथा अभिभावकों से परीक्षा केंद्रों के बाहर अनावश्यक भीड़ नहीं लगाने की अपील की है।

Source link
#NEET #Exam #हजर #छतर #क #लए #भर #सरकष #चपपचपप #पर #पलस

Previous post

The Atlantic created a searchable database of the music used to train AI

Atlantic reporter Alex Reisner recently uncovered four datasets of music being used to train AI models and made them fully searchable for the public. Two of the sets are absolutely enormous at 12 million and 9 million tracks. The other two are much smaller, but still represent a significant amount of training data at over 100,000 songs each.

According to Reisner, the sets have been downloaded thousands of times and, while it’s impossible to know exactly who has used them, Google and Stability have both confirmed they have in research papers. Some of the sources, like the Free Music Archive dataset, are free to stream for personal use but require licensing for commercial applications.

While the datasets are freely available on the internet in theory, using them as training data is not as simple as downloading a ZIP file and feeding it to an AI model. As Reisner explains:

Three of the datasets I found are distributed as a list of links to songs on YouTube or Spotify. AI developers download the actual audio using tools that automate the job, some of which allow developers to bypass logins, advertisements, and mechanisms that might earn money or subscribers for creators. Such tools violate the terms of service of these platforms.

#Atlantic #created #searchable #database #music #trainAI,Entertainment,Music,News

Next post

6 Great Hammocks That Come With Stands So You Can Kick Back Anywhere

Post Comment