इंदौर को जाम से मिलेगी राहत… रेडिसन और रोबोट चौराहे पर बनेंगे फ्लाईओवर, 100 से अधिक कॉलोनियों को मिलेगा सीधा फायदा

इंदौर को जाम से मिलेगी राहत… रेडिसन और रोबोट चौराहे पर बनेंगे फ्लाईओवर, 100 से अधिक कॉलोनियों को मिलेगा सीधा फायदा

रिंग रोड के चार चौराहों पर फ्लाईओवर बनाए जा चुके हैं, जबकि दो पर बनाए जा रहे हैं। इनके पूरा होने के बाद 75 प्रतिशत सड़क सिग्नल फ्री हो जाएगी और वाहनों …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 21 Jun 2026 10:09:18 PM (IST)Updated Date: Sun, 21 Jun 2026 10:09:18 PM (IST)

ग्रीन बेल्ट और दो विंग वाले अनोखे डिजाइन से थमेगा जाम। (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

1. इंदौर मेट्रो रूट के नीचे बनेगा रोबोट चौराहे का फ्लाईओवर
2. ग्रीन बेल्ट और दो विंग वाले अनोखे डिजाइन से थमेगा जाम
3. 100 से अधिक कॉलोनियों को मिलेगा सीधा इसका फायदा

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। रिंग रोड के चार चौराहों पर फ्लाईओवर बनाए जा चुके हैं, जबकि दो पर बनाए जा रहे हैं। इनके पूरा होने के बाद 75 प्रतिशत सड़क सिग्नल फ्री हो जाएगी और वाहनों का आवागमन सुगम होगा। अब वाहन रेडिसन और रोबोट चौराहे पर फंस रहे हैं, इन दोनों चौराहों पर भी फ्लाईओवर बनाने की योजना पर कार्य शुरू किया गया है। यहाँ पर फ्लाईओवर बनने से करीब एक लाख वाहनों की राह सुगम होगी।

व्यस्त चौराहों को जाम से मिलेगी मुक्ति

इंदौर विकास प्राधिकरण (आइडीए) ने दो नए फ्लाईओवर बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। ये फ्लाईओवर शहर के सबसे व्यस्त चौराहों में शामिल रोबोट चौराहा और रेडिसन चौराहा पर बनाए जाएंगे। इससे व्यस्ततम समय में लगने वाले लंबे जाम से काफी हद तक छुटकारा मिलेगा।

बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने का प्रयास

आइडीए सीईओ परिक्षित झाड़े ने बताया कि शहर में वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिसके कारण रिंग रोड के प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक दबाव तेजी से बढ़ा है। इसी को देखते हुए इन दोनों स्थानों पर फ्लाईओवर निर्माण की योजना बनाई गई है, ताकि यातायात सुगम हो सके और शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके।

100 से अधिक कॉलोनियों के रहवासियों को मिलेगा फायदा

गौरतलब है कि इन दोनों चौराहों पर फ्लाईओवर बनने के बाद रिंग रोड के आठ चौराहों पर फ्लाईओवर हो जाएंगे। सिर्फ बॉम्बे हॉस्पिटल चौराहा ही छूटेगा। इससे आसपास की 100 से अधिक कॉलोनियों के रहवासियों और हजारों वाहन चालकों को सीधा फायदा होगा। इन कॉलोनियों के लोगों को रोजाना इन चौराहों से होकर गुजरना पड़ता है, जहां अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है।

दो विंग में बनेगा फ्लाईओवर

रोबोट चौराहे पर बनने वाला फ्लाईओवर खजराना चौराहे के फ्लाईओवर की तर्ज पर तैयार किया जाएगा। इसमें सड़क के दोनों ओर दो-दो लेन की अलग-अलग विंग बनाई जाएंगी। इस तरह का डिजाइन इसलिए चुना गया है, क्योंकि इस चौराहे के बीच से इंदौर मेट्रो लाइन गुजर रही है। मेट्रो को ध्यान में रखते हुए फ्लायओवर का ढांचा तैयार किया जाएगा, ताकि दोनों परियोजनाएं एक-दूसरे में बाधा न बनें। ऐसे में फ्लाईओवर ग्रीन बेल्ट में बनेगा।

यह भी पढ़ें- मीनाक्षी नटराजन का भाजपा पर बड़ा आरोप, कहा- संख्या बल न होने पर भी उतारा उम्मीदवार, रिटर्निंग ऑफिसर ने पहुंचाया लाभ

सर्वे से निकलेगी राह

रेडिसन चौराहे पर बनने वाले फ्लाईओवर के लिए तकनीकी तैयारी और सर्वे शुरू किया गया है। प्रारंभिक योजना के मुताबिक यह फ्लाईओवर रिंग रोड के ऊपर से निकलेगा। इसकी एक शाखा विजय नगर चौराहे की ओर जाएगी, जबकि दूसरी शाखा स्टार चौराहे की दिशा में उतरेगी। इससे इस हिस्से में ट्रैफिक का दबाव कम करने में मदद मिलेगी।

Source link
#इदर #क #जम #स #मलग #रहत.. #रडसन #और #रबट #चरह #पर #बनग #फलईओवर #स #अधक #कलनय #क #मलग #सध #फयद

Previous post

Google News

Next post

सोनारिका भदौरिया ने 6 महीने की बेटी का धूमधाम से किया अन्नप्राशन, वीरिका की झलक देख फैन्स ने ली बलाएं!

Sonarika Bhadoria Daughter Veerika Annaprashan Photos: देवों के देव महादेव सीरियल में माता पार्वती का किरदार निभा कर घर-घर में फेमस हुई सोनारिका भदौरिया इस समय इंटरनेट पर काफी छाई हुई है। हाल ही में उन्होंने अपनी बेटी की अनदेखी झलक को शेयर कर दिया है जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब उनकी बेटी के इन तस्वीरों पर फैंस भी खूब प्यार लुटा रहे हैं।

सोनारिका भदौरिया ने की बेटी की अन्नप्राशन की रस्म

सोनारिका भदौरिया और उनके पति विकास पाराशर ने अपनी बेटी वीरिका के अन्नप्राशन संस्कार की कुछ खूबसूरत तस्वीरों को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा कि “Let The Feasting Begin।” तस्वीरों में पूरा परिवार पारंपरिक अंदाज में काफी खुश नजर आ रहा है और छोटी सी वीर का अपनी क्यूटनेस से हर किसी का ध्यान खींच रही है।

6 महीने की हुईं वीरिका

पिछले साल 5 दिसंबर 2025 को सोनारिका भदौरिया ने बेटी बरका को जन्म दिया था। अब हाल ही में उनकी बेटी 6 महीने की हो चुकी है। बेटी के 6 महीने के होने के मौके पर पूल साइड वेकेशन के कुछ ऐक्ट्रेस ने तस्वीरों को भी शेयर किया था। हालांकि अभी तक बेटी का चेहरा उन्होंने रिवील नहीं किया है।

फैन्स ने लुटाया प्यार

सोनारिका भदौरिया ने इन तस्वीरों को जैसे ही सोशल मीडिया पर शेयर किया वैसे ही कमेंट बॉक्स में फैन्स ने खूब वीरिका पर प्यार लुटाना शुरू कर दिया। कोई तो उसे छोटी पार्वती कहता हुआ नजर आया तो कोई खूब आशीर्वाद भी देता हुआ नजर आया।

Post Comment