सिंहस्थ के दौरान देशभर से करीब 300 ट्रेनों के संचालन की संभावना जताई जा रही है। इसका सीधा फायदा इंदौर और आसपास के स्टेशनों को मिलेगा। यात्रियों की बढ़ …और पढ़ें
HighLights
- सिंहस्थ के दौरान देशभर से करीब 300 ट्रेनों के संचालन की संभावना जताई जा रही है
- इसका सीधा फायदा इंदौर और आसपास के स्टेशनों को मिलेगा
- भीड़ को देखते हुए रेलवे लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन को वैकल्पिक मुख्य केंद्र के रूप में विकसित कर रहा है
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। उज्जैन सिंहस्थ-2028 को देखते हुए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल ने तैयारियां तेज कर दी है। सिंहस्थ के दौरान देशभर से करीब 300 ट्रेनों के संचालन की संभावना जताई जा रही है। इसका सीधा फायदा इंदौर और आसपास के स्टेशनों को मिलेगा। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन को वैकल्पिक मुख्य केंद्र के रूप में विकसित कर रहा है।
रेलवे एक्सपर्ट के अनुसार इंदौर से लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन के बीच तीसरी रेल लाइन बिछाने का काम जल्द ही शुरू होगा। इसको बिछाने से इंदौर से जाने वाली और लक्ष्मीबाई नगर की ओर से आने वाली ट्रेनों तीसरी लाइन पर डायवर्ट किया जा सकेगा। इससे इंदौर मुख्य स्टेशन की मुख्य लाइन प्रभावित नहीं होगी।
एक अतिरिक्त लाइन मिलने के कारण दो ट्रेनों का संचालन एक साथ हो सकेगा
यात्रियों के समय की बचत के साथ ही ट्रेनों का संचालन सुचारू रूप से हो सकेगा। एक अतिरिक्त लाइन मिलने के कारण दो ट्रेनों का संचालन एक साथ हो सकेगा। इससे ट्रेनों के आवागमन में बढ़ोतरी होगी। मुख्य रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों को दूसरी ट्रेन से क्रासिंग के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
कार पर गिरा मेट्रो का मलबा, थाने में की शिकायत
इंदौर: शुक्रवार को विजयनगर मेट्रो स्टेशन के नीचे से गुजर रहे युवक की कार पर मलबा गिरने से सनरुफ के छतिग्रस्त होने की घटना सामने आई। महालक्ष्मी नगर में रहने वाले अपूर्व जोशी के मुताबिक वो अपनी कार से शाम सात बजे जिम से आफिस की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार विजयनगर मेट्रो स्टेशन पर पहुंची। वहां मलबा कार की छत पर गिरा। उन्होंने मेट्रो स्टेशन पर मौजूद अधिकारियों को भी इस घटना से अवगत करवाया। उन्होंने इस मामले में विजयनगर पुलिस थाने में शिकायत की और पुलिस ने मामले में अदमचेक काटा है।
Source link
#इदरलकषमबई #नगर #क #बच #तसर #लइन #बछन #क #कम #जलद #हग #शर #आसपस #क #सटशन #क #भ #मलग #फयद



Post Comment