दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट शहरवासियों और जिम्मेदार अधिकारियों के बीच एक मजबूत कड़ी बनकर उभरा है। यहां दर्ज हो रही शिकायतों पर लगातार कार्रवाई हो रही है और कई जनसमस्याओं का निराकरण भी किया जा चुका है।
.
(आमजन से जुड़ी समस्याएं और अपने क्षेत्र की जमीनी हकीकत साझा करने के लिए यहां क्लिक करें…)
वार्ड 82 की पार्षद ज्योति मिश्रा बनीं आज की ‘पब्लिक स्टार’
वार्ड 82 के सर्वधर्म कोलार निवासी दीपक चौहान ने ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि अरेरा कॉन्वेंट स्कूल के पास नई बनी सड़क के बीचों-बीच दो बड़े चेंबर उभरे हुए हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। सड़क पर लगातार वाहनों की आवाजाही होने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा था।
जैसे ही यह शिकायत ‘भास्कर समाधान’ एप पर पोस्ट हुई, वार्ड 82 की पार्षद ज्योति मिश्रा ने तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने संबंधित विभाग से समन्वय कर चेंबर की मरम्मत करवाई और समस्या का समाधान कराया। पार्षद ने स्वयं इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत का निराकरण कर दिया गया है।

एप से लोगों को मिल रहा समाधान
नेहरू नगर: जलभराव से राहत, नालियों की हुई सफाई

वार्ड 29 के नेहरू नगर निवासी अभिनव ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होनें लिखा कि बारिश शुरू होते ही क्षेत्र में जलभराव की समस्या पैदा हो रही है। नालियों की नियमित सफाई नहीं होने और पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
मामला ‘भास्कर समाधान’ पर आने के बाद पार्षद देवांशु कसाना ने तत्काल संज्ञान लिया और नालियों की सफाई एवं जल निकासी की व्यवस्था कराकर समस्या का समाधान कराया।
टूटे चैम्बर, जलभराव से भोपालवासी परेशान, समाधान का इंतेजार
कोह-ए-फिजा: बिजली के तार से लगा बबूल का पेड़, हादसे का खतरा

वार्ड 7, कोह-ए-फिजा निवासी के.के दुबे ने ‘भास्कर समाधान’ में समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि शीरीन काम्प्लेक्स के पीछे नगर निगम की सड़क पर लगा बबूल का पेड़ झुककर काम्प्लेक्स की बाउंड्री वॉल तोड़ते हुए बिल्डिंग में घुस गया है। पेड़ बिजली के ट्रांसफार्मर से सटा हुआ है और डालियां टूट-टूटकर गिर रही हैं। यदि समय रहते पेड़ नहीं कटवाया गया तो भयानक हादसा हो सकता है।
करोंद: 10 दिनों से बंद है स्ट्रीट लाइट, अंधेरे में रहवासी

वार्ड 78, नीलकंठ कॉलोनी करोंद निवासी सागर शर्मा ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि मोहल्ले की स्ट्रीट लाइट 10 दिनों से बंद पड़ी है, जिससे रात के समय पूरे इलाके में अंधेरा रहता है। यह स्थिति असामाजिक तत्वों और हादसों को न्यौता दे रही है। जल्द समाधान नहीं हुआ तो बड़ी परेशानी हो सकती है।
सईद कॉलोनी: कच्ची नालियों से घरों में घुस रहा गंदा पानी

वार्ड 77, सईद कॉलोनी निवासी डॉ. खान ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि प्लॉट नंबर 182 के पास नाले का पानी रुक जाता है, जिससे घरों में गंदा पानी घुस आता है। कॉलोनी में अधिकतर नालियां कच्ची हैं और ड्रेनेज सिस्टम नहीं है।
पक्की नालियां बनाने का प्रस्ताव पास हो चुका है, लेकिन आज तक कोई काम नहीं हुआ। नगर निगम में कई बार शिकायत के बावजूद स्थायी समाधान नहीं मिला।
बैरागढ़: कॉलोनी में आवारा बैलों का आतंक, निकलना मुश्किल

वार्ड 2, सर्वोदय कॉलोनी बैरागढ़ निवासी वरुण ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि कॉलोनी में रोज बैल लड़ते रहते हैं, जिससे घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। बच्चे और बुजुर्ग डर के कारण घर से नहीं निकल पाते। जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा हादसा हो सकता है।

पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म
दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी अपने इलाके से जुड़ी सिविक समस्याएं सीधे पोस्ट कर सकते हैं। यह लोगों को अपनी बात प्रशासन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन चुका है। एप को यूजर्स के लिए सरल बनाया गया है और इसमें कई नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं।
समस्या का समाधान होने पर यूजर्स इसकी जानकारी भी अपडेट कर सकते हैं।


अधिकारी भी बता सकेंगे, क्या कार्रवाई की
दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपनी कार्रवाई की जानकारी साझा कर सकेंगे। शिकायत सीधे संबंधित विभाग तक पहुंचेगी। अधिकारी मैप पर उसकी लोकेशन देख सकेंगे और समाधान होने पर शिकायतकर्ता को एप के माध्यम से इसकी जानकारी दे सकेंगे। आवश्यकता पड़ने पर वे शिकायतकर्ता से सीधे संपर्क भी कर सकेंगे।

‘भास्कर समाधान’ बदलाव की दिशा में सकारात्मक पहल
‘भास्कर समाधान’ बदलाव की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। इसका उद्देश्य शहर के हर कोने से लोगों की समस्याओं को रियल टाइम में प्रशासन तक पहुंचाना है, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद स्थापित हो सके। यह मंच लोगों को अपनी बात सीधे रखने और जिम्मेदार विभागों को समाधान के लिए प्रेरित करने का काम कर रहा है।
Source link
#भसकर #समधन #क #असरटट #चबर #हए #दरसत #जयत #मशर #बन #आज #क #पबलक #सटर #आप #भ #पसट #कर #सकत #ह #अपन #समसय #Bhopal #News


Post Comment