×
Cocktail 2 box office collection: चौथे दिन 50 करोड़ पार हुई ‘कॉकटेल 2’, जानिए वर्किंग डे पर कितना कमाया?

Cocktail 2 box office collection: चौथे दिन 50 करोड़ पार हुई ‘कॉकटेल 2’, जानिए वर्किंग डे पर कितना कमाया?

बीते तीन दिनों से डबल डिजिट में कमाई कर रही शाहिद, कृति और रश्मिका की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ का कलेक्शन सोमवार को कमजोर पड़ा। हालांकि, वर्किंग डे होने के बावजूद भी फिल्म ने ठीक ठाक कमाई कर ली है।





Cocktail 2 box office collection day 4 shahid kapoor kriti sanon and rashmika mandanna starrer

कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
– फोटो : x


सोमवार को हुई इतनी कमाई

ओपनिंग डे पर 13.50 करोड़ और शनिवार को 16.25 करोड़ कमाने के बाद फिल्म ने रविवार को सबसे ज्यादा 17.75 करोड़ का कलेक्शन किया था। अब सोमवार को इसने मात्र 6.35 करोड़ रुपये कमाए।


Cocktail 2 box office collection day 4 shahid kapoor kriti sanon and rashmika mandanna starrer

कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
– फोटो : एक्स


50 करोड़ पार कुल कारोबार

भले ही यह कलेक्शन तीसरे दिन के मुकाबले काफी कम है पर यह गौर करने वाली बात है कि फिल्म ने सोमवार को वर्किंग डे होने के बाद भी इतना कमाया। इसके साथ ही चार दिन में फिल्म का टोटल कलेक्शन 50 करोड़ के पार हो गया है। अब इसने कुल 53.85 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।


Cocktail 2 box office collection day 4 shahid kapoor kriti sanon and rashmika mandanna starrer

कॉकटेल 2
– फोटो : एक्स


ग्लोबली 100 करोड़ के करीब पहुंची

वहीं ग्लोबल बॉक्स ऑफिस की बात करें तो फिल्म ने तीन दिनों में ही 85.6 करोड़ रुपये कमा लिए थे। ग्लोबली इसने पहले दिन 24 करोड़, दूसरे दिन 29.4 करोड़ और तीसरे दिन यनी रविवार को सबसे ज्यादा 32.19 करोड़ रुपये कमाए।


Cocktail 2 box office collection day 4 shahid kapoor kriti sanon and rashmika mandanna starrer

कॉकटेल 2 ट्रेलर
– फोटो : यूट्यूब ग्रैब


‘कॉकटेल 2’ के बारे में

‘कॉकटेल 2’ साल 2012 में आई हिट फिल्म ‘कॉकटेल’ का सीक्वल है। होमी अदजानिया द्वारा निर्देशित यह एक रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में शाहिद कपूर ने कुणाल, कृति सेनन ने एली और रश्मिका मंदाना ने दीया की भूमिका निभाई है।


Source link
#Cocktail #box #office #collection #चथ #दन #करड #पर #हई #ककटल #जनए #वरकग #ड #पर #कतन #कमय

Post Comment