×
इंदौर में NEET-2026 फर्जी पेपर लीक का पर्दाफाश, ChatGPT से बनाया था पेपर, इंस्टाग्राम पर 200 छात्रों को बेचा

इंदौर में NEET-2026 फर्जी पेपर लीक का पर्दाफाश, ChatGPT से बनाया था पेपर, इंस्टाग्राम पर 200 छात्रों को बेचा

आरोपी अक्षय मालवीय निवासी लसूड़िया ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसने चैट जीपीटी के माध्यम से पेपर तैयार किया था। इसके बाद 100-200 रुपये में यह पेपर …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 22 Jun 2026 08:17:56 PM (IST)Updated Date: Mon, 22 Jun 2026 08:17:56 PM (IST)

फोटो- आरोपित अक्षय मालवीय।

HighLights

  1. ₹100-200 में बेचा था NEET का फर्जी पेपर
  2. कोटा पुलिस के इनपुट पर SIT की कार्रवाई
  3. आरोपी के बैंक खाते खंगालने में जुटी पुलिस

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। नीट-2026 परीक्षा का फर्जी पेपर बेचने के मामले में क्राइम ब्रांच और एसआईटी ने रविवार को एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी अक्षय मालवीय निवासी लसूड़िया ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसने चैट जीपीटी के माध्यम से पेपर तैयार किया था। इसके बाद 100-200 रुपये में यह पेपर विद्यार्थियों को बेचा।

इंस्टाग्राम रील के जरिए देशभर के छात्रों से संपर्क

पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक ने पहले से ही पेपर बेचने की योजना बना ली थी, पेपर बेचने के लिए आरोपी ने इंस्टाग्राम का सहारा लिया। दावा किया नीट परीक्षा का पेपर खरीदना है तो संपर्क करें। इसके बाद देशभर से 200 से अधिक विद्यार्थियों ने आरोपी युवक से संपर्क किया और युवक ने फर्जी पेपर उन्हें बेच दिया। जानकारी अनुसार पुलिस आयुक्त ने परीक्षा से तीन दिन पहले ही साइबर एक्सपर्ट और इंटेलिजेंस विंग को सक्रिय कर दिया था। इंटरनेट मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान आरोपी अक्षय मालवीय की जानकारी मिली थी।

आरोपी के बैंक खाते और मोबाइल की जांच शुरू

पुलिस को आरोपी के बैंक खाते में अभी करीब 25 हजार रुपये मिले हैं। पुलिस अब ट्रांजेक्शन की डिटेल निकाल रही है। जिन विद्यार्थियों ने नीट का पेपर खरीदा है, पुलिस उनकी भी जानकारी जुटा रही है। आरोपी के मोबाइल की भी जानकारी निकाली जा रही है। साथ ही फर्जी पेपर बेचने में अन्य किसी के शामिल होने की आशंका है।

यह भी पढ़ें- पेट्रोल-डीजल ₹10 महंगा होने पर ढाई गुना बढ़ी इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री, ग्वालियर में EV की रिकॉर्ड डिमांड

कोटा पुलिस के ई-मेल के बाद एक्शन में आई SIT

जानकारी के मुताबिक शनिवार को कोटा पुलिस ने आरोपी के संबंध में इंदौर पुलिस को ई-मेल भेजा था। इसके बाद टीआई नीरज मेढ़ा के नेतृत्व में एसआईटी सक्रिय हुई और आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

कोटा में एक विद्यार्थी द्वारा नीट के पेपर लीक मामले में शिकायत की थी। नीट पेपर उपलब्ध कराने के दावे वाली उसकी रील विभिन्न एजेंसियों तक पहुंची थी। इसके बाद आईबी, इंटेलिजेंस, एटीएस और एसटीएफ ने भी इनपुट साझा किए।

Source link
#इदर #म #NEET2026 #फरज #पपर #लक #क #परदफश #ChatGPT #स #बनय #थ #पपर #इसटगरम #पर #छतर #क #बच

Previous post

Google News

Next post

Google News<a href="https://news.google.com/rss/articles/CBMi9wFBVV95cUxOVVZodkxzZEZaQnA1Q3FnMjJnZVRWWUhtbG1yOW5uNnBreklLeEdZeXhMZnAxLVhvX1MwTG5mdjRYM2Y1QThmSVppMlh2djltck15amlNNGpGOGNaTUZ5R0pkRGdzS2g2ei1SbWNrM1lzSjNfSm5yS1BKS3ZuZ0lSMF8wTlE5Y1paVG1maGU5ZjdOWFA2czM1dExRQ1Y3M0R5cXpYRkF1T1hHbWRDelNHSEpfRnd0YTZDVF80UFZMejlRTjZ3ekUyUlRlRnNaMjVIdzBfazR4VENmMmd0RHRzaGFpQUV3cDlVajV1V2NFX1ZLcWNSVUxz0gH8AUFVX3lxTE0xRWxNNS1QNGJORmhSRWRpR29ZbGZ5UVd0ZmNSaE8yYWNfUnQ5R2JHLUE4X29uOERNaW5jeERwZV9Ya2xDUUwxazU2NVN0UkVuam55Vm51OVRVNDdQVnFLeTQ3V3Y0NkVldWhSaUdWUnJCQ192ZmNfMlBLdHQyeGpUWTQ0emtrQTc1dDJuRGN6UkZ5dzllTi1HcG1CMlRaQmNLaG5XNUdEN3RwaGM0VnRTYjk2V2MzdG1jMUVDMl9zRVY2RlUydV9IZE53Rjk2T3FINm9rc3BPOTB1SlV0ZldOZ05xVHMxeFhPcnczUC1CZ2daTk4zd0FKMy1BZQ?oc=5" target="_blank">रोहन ठक्कर के घरवालों ने अंशुला कपूर के लिए रखी ‘माता की चौकी’, कार्यक्रम पंजाबी रीति रिवाज से हुआ संपन्न</a>  <font color="#6f6f6f">Amar Ujala</font>

Post Comment