भास्कर संवाददाता | हरदा जिले में सोमवार को मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिला। दिनभर तेज गर्मी रही, जबकि सुबह और शाम को बादलों की आवाजाही बनी रही। रात करीब 8:30 बजे हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन इससे मौसम में खास राहत नहीं मिली और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। दिनभर गर्म हवाओं और उमस के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। विभाग ने बताया कि प्रदेश में मानसून सामान्यतः 15 जून के आसपास प्रवेश कर जाता है, लेकिन इस बार सोमवार तक भी इसकी आमद नहीं हो सकी है। मानसून तेलंगाना में 8 जून से ही रुका हुआ है और फिलहाल धीमी गति से आगे बढ़ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यदि मानसून की रफ्तार सामान्य रही तो इसके मंगलवार को छत्तीसगढ़ पहुंचने की संभावना है, जबकि जिले में 25 जून के बाद पहुंचने का अनुमान है। पिछले वर्ष मानसून 16 जून को ही प्रवेश कर गया था।
Source link
#दनभर #उमस #गरम #न #कय #परशन #रत #म #हई #बदबद #Harda #News
Previous post
FIFA 2026: वीजा की वजह से मैच देखने नहीं आ पाई थी मां, उरुग्वे से ड्रा के बाद रोने लगे काबो वर्डे के गोलकीपर वोजिन्हा
Next post



Post Comment