×
मेसी-एमबाप्पे के बाद हालंद का जलवा: दागे-2-2 गोल; नॉर्वे की सेनेगल पर 3-1 की बढ़त, अर्जेंटीना-फ्रांस राउंड ऑफ-32 में

मेसी-एमबाप्पे के बाद हालंद का जलवा: दागे-2-2 गोल; नॉर्वे की सेनेगल पर 3-1 की बढ़त, अर्जेंटीना-फ्रांस राउंड ऑफ-32 में

फीफा विश्वकप 2026 में 12वां दिन फुटबॉल फैंस के लिए यादगार रहा। एक ओर अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी ने ऑस्ट्रिया के खिलाफ दो गोल दागकर इतिहास रच दिया, तो दूसरी ओर फ्रांस के स्टार स्ट्राइकर किलियन एमबाप्पे ने अपने 100वें अंतरराष्ट्रीय मैच को दो गोलों से यादगार बना दिया। अर्जेंटीना ने ऑस्ट्रिया को 2-0 और फ्रांस ने इराक को 3-0 से हराकर राउंड ऑफ-32 में अपनी जगह पक्की कर ली। 




उधर, नॉर्वे और सेनेगल के बीच मुकाबला जारी है, जिस पर भी फुटबॉल जगत की निगाहें टिकी हुई हैं। दूसरे हाफ में एर्लिंग हालंद ने भी दो गोल दाग दिए। यानी मेसी, एमबाप्पे के बाद हालंद ने भी अपना फॉर्म बरकरार रखा है। 12वें दिन हुए मैच में ये तीनों दो-दो गोल दाग चुके हैं। इस विश्वकप में गोल्डन बूट की रेस में अब मेसी लीड कर रहे हैं। उनके इस विश्वकप में पांच गोल हैं, जबकि एमबाप्पे और हालंद के चार-चार गोल हो चुके हैं। नॉर्वे ने 65 मिनट के खेल तक सेनेगल पर 3-1 की बढ़त बना ली है।

Source link
#मसएमबपप #क #बद #हलद #क #जलव #दग22 #गल #नरव #क #सनगल #पर #क #बढत #अरजटनफरस #रउड #ऑफ32 #म

Post Comment