इंदौर में 11वीं की छात्रा ने प्रेमी के साथ मिलकर माता-पिता चाकू से गोदा, प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर दिया घटना को अंजाम

इंदौर में 11वीं की छात्रा ने प्रेमी के साथ मिलकर माता-पिता चाकू से गोदा, प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर दिया घटना को अंजाम

इंदौर के खजराना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर 11वीं की छात्रा ने प्रेमी और उसकी मां के साथ मिलकर अपने माता-पिता पर हमला कर दिया।

Publish Date: Tue, 23 Jun 2026 08:46:35 PM (IST)Updated Date: Tue, 23 Jun 2026 08:46:35 PM (IST)

प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर बेटी ने प्रेमी संग माता-पिता पर किया हमला (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

1. बेटी ने प्रेमी संग माता-पिता पर हमला किया
2. प्रेम प्रसंग के विरोध पर विवाद बढ़ गया
3. घटना सोमवार रात कृष्णबाग कालोनी में हुई

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर 11वीं की छात्रा ने अपने प्रेमी और उसकी मां के साथ मिलकर माता-पिता पर हमला कर दिया। घटना खजराना थाना क्षेत्र की कृष्णबाग कालोनी की है। हमले में पिता मेहरबान प्यारेलाल ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके पीठ और हाथ में चाकू लगा है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बेटी को समझाने पर हुआ विवाद

खजराना पुलिस के टीआई मनोज सेंधव के अनुसार, घटना सोमवार रात की है। 42 वर्षीय मेहरबान प्यारेलाल ठाकुर ने नाबालिग बेटी, उसके प्रेमी शुभम और शुभम की मां किरण पल्लव निवासी मायापुरी कालोनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

किशोरी की मां भूरी बाई ने पुलिस को बताया कि बेटी करीब पांच साल से शुभम से बातचीत करती थी। मेहरबान ने बेटी को समझाते हुए शुभम से बात नहीं करने की सलाह दी थी। इस बात से नाराज होकर किशोरी घर छोड़कर शुभम के पास चली गई थी।

घर पहुंचकर किया हमला

सोमवार को शुभम अपनी मां किरण और किशोरी के साथ मेहरबान के घर पहुंचा। आरोप है कि उन्होंने बेटी को डांटने को लेकर विवाद किया और इसी दौरान मेहरबान पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से उनकी पीठ और हाथ में चोट आई।

बीच-बचाव करने पहुंची भूरी बाई के साथ भी आरोपितों ने मारपीट की। आरोप है कि महिला को बाल पकड़कर घसीटा गया और उसके साथ जमकर मारपीट की गई।

पुलिस ने तीनों को किया गिरफ्तार

घटना के बाद पड़ोसी सोनू परेता और मकान मालिक विजय गुप्ता ने घायल मेहरबान और भूरी बाई को अस्पताल पहुंचाया। टीआई मनोज सेंधव के अनुसार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपितों को रात में ही गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Source link
#इदर #म #11व #क #छतर #न #परम #क #सथ #मलकर #मतपत #चक #स #गद #परम #परसग #क #वरध #करन #पर #दय #घटन #क #अजम

Previous post

Germany: जर्मनी में रेल सेवाएं ठप, संचार प्रणाली में आई खराबी; यात्रियों को हुई भारी परेशानी

Next post

‘बहुत घबराहट हो रही थी, फिर सबने बहुत मदद की’; दलेर मेहंदी ने बताया ‘वेलकम टू द जंगल’ में काम करने का अनुभव

‘सभी ने भाई जैसा व्यवहार किया’
सिंगर ने कहा, ‘अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी बहुत अच्छे इंसान हैं। उन्होंने कभी भी कोई स्टार वाला एटीट्यूड या हीरोपंती नहीं दिखाई। उन्होंने मेरे साथ एक दोस्त जैसा बर्ताव किया और पहले दिन से ही मुझे सहज महसूस कराया’। दलेर मेहंदी ने अपने रोल में ढलने में मदद के लिए डायरेक्टर अहमद खान और पूरी टीम को श्रेय दिया। उन्होंने कहा, ‘मैंने कई शो और परफॉर्मेंस किए थे, लेकिन मुझे पहले घबराहट हो रही थी, क्योंकि मैंने कभी एक्टिंग नहीं की थी। मगर, अहमद भाई और पूरी टीम ने मुझे बहुत सपोर्ट किया। सभी ने मेरे साथ भाई जैसा बर्ताव किया’।

जॉनी लीवर ने की बहुत देखभाल
सिंगर ने जॉनी लीवर के साथ काम करने की एक सुखद याद भी साझा की। उन्होंने कहा, ‘जॉनी लीवर ने मेरा बहुत ध्यान रखा। वे हमेशा पूछते रहते थे कि मैं सहज हूं या नहीं और एक भाई की तरह मेरा ख्याल रखते थे। उनके और पूरी कास्ट के साथ मेरा समय बहुत अच्छा बीता’। रवीना टंडन के बारे में बात करते हुए दलेर ने कहा कि एक फिल्म में साथ काम करना एक नया और मजेदार अनुभव था। उन्होंने कहा, ‘हमने भारत और विदेशों में साथ में कई शो किए हैं। रवीना बहुत अच्छी इंसान हैं और उनके साथ स्क्रीन शेयर करना बहुत अच्छा रहा।

कब रिलीज होगी ‘वेलकम टू द जंगल’
सिंगर ने इस कॉमेडी फिल्म का हिस्सा बनने के लिए आभार भी जताया। उन्होंने कहा कि जब अहमद खान ने उन्हें इस प्रोजेक्ट के लिए अप्रोच किया, तो वे मना नहीं कर सके। बता दें कि यह फिल्म 26 जून, 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी और आफताब शिवदासानी जैसे कलाकार शामिल हैं।

Singer daler mehndi, daler mehndi on working in welcome to the jungle, upcoming film welcome to the jungle, multi starrer movie welcome to the jungle, ahmed khan, akshay kumar, suniel shetty, disha patani, jacqueline fernandez, arshad warsi, jackie shroff, paresh rawal, raveena tandon, lara dutta, farida jalal, johny lever, shreyas talpade, tusshar kapoor, rajpal yadav, krushna abhishek, kiku sharda, welcome to the jungle release date, Entertainment News in Hindi, Entertainment News in Hindi, Entertainment Hindi News, वेलकम टू द जंगल, दलेर मेहंदी

Post Comment