कान्हा टाइगर रिजर्व में एक महीने में 8 बाघों की कैनाइन डिस्‍टेंपर वायरस से मौत, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी स्‍टेटस रिपोर्ट

कान्हा टाइगर रिजर्व में एक महीने में 8 बाघों की कैनाइन डिस्‍टेंपर वायरस से मौत, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी स्‍टेटस रिपोर्ट

कोर्ट ने रिजर्व क्षेत्र में संक्रमण के संभावित स्रोत माने जा रहे कुत्तों को क्वारंटीन करने सहित उठाए जा रहे कदमों का ब्योरा भी तलब किया है।

Publish Date: Wed, 24 Jun 2026 05:35:04 PM (IST)Updated Date: Wed, 24 Jun 2026 05:41:39 PM (IST)

8 बाघों की कैनाइन डिस्‍टेंपर वायरस से मौत।

HighLights

1. बाघों की संक्रमण से मौत पर कोर्ट गंभीर।
2. संयुक्त एक्शन प्लान बनाने के निर्देश दिए।
3. आगामी 9 जुलाई तक मांगी स्टेट्स रिपोर्ट।

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। कान्हा टाइगर रिजर्व में बाघों की लगातार हो रही मौतों ने हाई कोर्ट को चिंतित कर दिया है। एक माह के भीतर आठ बाघों की मौत कैनाइन डिस्टेंपर वायरस (सीडीवी) से होने को गंभीर मानते हुए अदालत ने केंद्र और राज्य सरकार को संयुक्त रूप से प्रभावी रोकथाम एवं उपचारात्मक उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने रिजर्व क्षेत्र में संक्रमण के संभावित स्रोत माने जा रहे कुत्तों को क्वारंटीन करने सहित उठाए जा रहे कदमों का ब्योरा भी तलब किया है।

प्रशासनिक न्यायमूर्ति आनंद पाठक और न्यायमूर्ति बीपी शर्मा की युगलपीठ ने मुंबई निवासी अधिवक्ता सुब्रत चक्रवर्ती की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि बाघों की सुरक्षा से जुड़े वैधानिक और प्रशासनिक प्रोटोकाल का अक्षरशः पालन होना चाहिए। कोर्ट ने केंद्र व राज्य के संबंधित विभाग को निर्देशों के अनुपालन पर विस्तृत स्टेट्स रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश देते हुए अगली सुनवाई नौ जुलाई निर्धारित की है।

याचिका के अनुसार अप्रैल और मई 2026 के दौरान बाघिन टी-122 (सुनैना), बाघिन टी-141 (अमाही), उसके चार अर्धवयस्क शावकों और युवा नर बाघ टी-220 (महावीर) की मौत हुई। इसी अवधि में दो अन्य वयस्क नर बाघ भी मृत पाए गए। याचिकाकर्ता का कहना है कि इन घटनाओं ने कान्हा में रोग निगरानी और जैव-सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं।

याचिका में तर्क दिया गया कि वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972, प्रोजेक्ट टाइगर और राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) के दिशा-निर्देश बाघों की वैज्ञानिक निगरानी, रोग नियंत्रण, पशु चिकित्सा सुविधाओं और आवास प्रबंधन के स्पष्ट मानक तय करते हैं।

इसके बावजूद संक्रमण नियंत्रण और निगरानी उपायों की वास्तविक स्थिति सार्वजनिक रूप से स्पष्ट नहीं है। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता अंशुमान सिंह और प्रतीक रूसिया ने पैरवी की। अदालत ने संकेत दिया कि देश की अमूल्य वन्यजीव धरोहर की सुरक्षा में किसी भी स्तर की चूक स्वीकार्य नहीं होगी।

#कनह #टइगर #रजरव #म #एक #महन #म #बघ #क #कनइन #डसटपर #वयरस #स #मत #हईकरट #न #सरकर #स #मग #सटटस #रपरट

Previous post

Why was Jude Bellingham not sent off for covering his mouth against Ghana?

England midfielder Jude Bellingham was not given a red card despite appearing to cover his mouth while speaking to Jordan Ayew against Ghana on June 23.

Bellingham’s actions triggered some confusion about why he was not given a red card despite the new FIFA guidelines stipulating that players can be sent off for such an action.

Paraguay’s Miguel Almiron was the first player to fall foul of the rule, earning a red card against Turkiye for covering his mouth in a confrontation for covering his mouth while talking to Mert Mulder upon VAR review.

However, Bellingham was not given a red card as his interaction with Ayew was not a confrontation but a friendly conversation. The criteria for a red card requires the player to have covered their mouth in a confrontation specifically, differentiating the Almiron incident from the Bellingham one.

FIFA president Gianni Infantino pushed for the new rule after Benfica’s Gianluca Prestianni tried to hide verbal insults toward Real Madrid’s Vinícius Júnior in a Champions League game.

The rule was worded: A player who covers their mouth with their hand, arm or shirt in confrontational situations will receive a red card. However, players who cover their mouths while having friendly conversations with club teammates on opposing teams, for example, will ‌not be punished.

Published on Jun 24, 2026

#Jude #Bellingham #covering #mouth #Ghana

Next post

Prime Day Has Officially Arrived — Here Are All The Best Deals

Post Comment