×
Success Story: पढ़ाई, ब्यूटी पेजेंट और स्टार्टअप की तैयारी, इन तीनों के बीच बैलेंस बना मिस यूनिवर्स इंडिया फाइनलिस्ट बनीं इंदौर की श्रेया बेड़‍िया

Success Story: पढ़ाई, ब्यूटी पेजेंट और स्टार्टअप की तैयारी, इन तीनों के बीच बैलेंस बना मिस यूनिवर्स इंडिया फाइनलिस्ट बनीं इंदौर की श्रेया बेड़‍िया

मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 की फाइनलिस्ट बनने के बाद इंदौर की श्रेया बेड़िया बुधवार को अपने शहर लौटीं।

Publish Date: Thu, 25 Jun 2026 01:57:21 PM (IST)Updated Date: Thu, 25 Jun 2026 02:36:33 PM (IST)

श्रेया बेड़िया इंदौर पहुंची।

HighLights

  1. श्रेया अब दिल्ली में विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी
  2. मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने पर श्रेया ने जताई खुशी
  3. छोटे शहरों से आने वालों के लिए कोई सपना असंभव नहीं

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। जिस ब्यूटी कांटेस्ट में सुष्मिता सेन ने वर्ष 1994 और लारा दत्ता ने वर्ष 2000 में मिस यूनिवर्स खिताब प्राप्त किया था, उसी कांटेस्ट में अपनी खूबसूरती और हुनर का जलवा बिखेरने शहर की श्रेया बेड़िया भी चल पड़ी है। खूबसूरती की दुनिया में कदम रखते हुए श्रेया का चयन मिस यूनिवर्स इंडिया फाइनलिस्ट के रूप में हुआ है।

चयन का ताज पहने श्रेया बुधवार को अपने शहर आईं। बिजनेस और ब्यूटी वर्ल्ड दोनों में ही अपना मुकाम बनाने का सपना देखने वाली श्रेया ने शहर आगमन पर अनुभव और सपने साझा किए। मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में बतौर फाइनलिस्ट अपनी जगह बनाने के बाद श्रेया अब दिल्ली में होने वाली विश्व स्तरीय सौंदर्य प्रतियोगिता मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में भाग लेंगी।

naidunia_image

सामने एक नहीं कई चुनौतियां थीं

श्रेया ने कहा कि इस ब्यूटी कांटेस्ट में जाना मेरी ख्वाहिश जरूर है, लेकिन यहां तक का सफर भी आसान नहीं रहा। मेरे सामने एक नहीं कई चुनौतियां थीं। एक तो हजारों प्रतिभागियों में से खुद को साबित करना यह चुनौती सभी की तरह मेरे समक्ष भी थी। बात यहीं खत्म नहीं होती, मुझे अपनी पढ़ाई, ब्यूटी पेजेंट की तैयारी और स्टार्टअप शुरू करने की तैयारी तीनों पर ही ध्यान देना था।

naidunia_image

मैं तीनों से ही समझौता नहीं कर सकती क्योंकि तीनों का ही मेरे जीवन में बहुत महत्व है। यदि मैंने मिस यूनिवर्स इंडिया का ताज प्राप्त भी कर लिया तब भी पढ़ाई और स्टार्टअप के साथ मॉडलिंग की दुनिया में कार्य करने के बीच तालमेल बनाए रखने की चुनौती सामने रहेगी ही।

naidunia_image

मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने की खुशी

श्रेया ने कहा कि यह खिताब जीतने के बाद जब अपने शहर आई हूं तो और बात की मुझे और भी खुशी है। राष्ट्रीय मंच पर बड़ी जिम्मेदारी के साथ उतरना व बेहतर प्रस्तुति देना केवल चुनौतीपूर्ण कार्य नहीं बल्कि एक जिम्मेदारी का एहसास भी कराता है।

naidunia_image

मुझे खुशी है कि मैं अपने प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रही हूं। यह तो बस एक शुरुआत है, आगे अभी और भी मेहनत करना है। छोटे शहरों से आने वाले युवाओं के लिए कोई भी सपना असंभव नहीं होता, यदि उसे निरंतर प्रयास के साथ पूरा किया जाए।

यह भी पढ़ें : Success Story: 16460 हजार फीट की ऊंचाई वाले गोरिचेन ग्लेशियर पर चढ़कर इंदौर की कनिका रघुवंशी ने टॉप-5 में पाई जगह

Source link
#Success #Story #पढई #बयट #पजट #और #सटरटअप #क #तयर #इन #तन #क #बच #बलस #बन #मस #यनवरस #इडय #फइनलसट #बन #इदर #क #शरय #बडय

Post Comment