इंदौर में इंस्टाग्राम फ्रेंड इरफान गिरफ्तार, हिंदू युवती को ले जा रहा था राजस्थान, हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पकड़कर पीटा
इंदौर में इंस्टाग्राम फ्रेंड इरफान गिरफ्तार, हिंदू युवती को ले जा रहा था राजस्थान, हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पकड़कर पीटा
हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार सुबह इरफान खान को पकड़ लिया। आरोपित हिंदू युवती को राजस्थान ले जा रहा था।
Publish Date: Thu, 25 Jun 2026 08:20:01 PM (IST)Updated Date: Thu, 25 Jun 2026 08:22:08 PM (IST)
युवती को राजस्थान ले जाने की कोशिश का आरोप( एआई फोटो)
HighLights
1. दोस्ती के बाद इरफान खान पर युवती को राजस्थान ले जाने की कोशिश का आरोप
2. हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने तीन इमली चौराहे पर दोनों को पकड़का, पुलिस को सौंपा
3. पुलिस ने इरफान के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धारा में कार्रवाई की, मामले की जांच जारी
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार सुबह इरफान खान को पकड़ लिया। आरोपित हिंदू युवती को राजस्थान ले जा रहा था। कार्यकर्ताओं ने उसकी पिटाई की और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। दोनों की इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। पुलिस ने इरफान को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना तीन इमली चौराहा की है
आजाद नगर टीआइ लोकेशसिंह भदौरिया के अनुसार घटना तीन इमली चौराहा की है। मूलत: बिहार निवासी युवती से इरफान की इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। दोनों की मोबाइल पर बातचीत होती थी। मूलत: कनावास चुरु (राजस्थान) निवासी इरफान चापड़ा (देवास) में रहता है। युवती ने उसको बताया कि वह मायके (नोयडा) जा रही है। इरफान ने उसको मिलने के लिए चापड़ा बुला लिया और इंदौर लेकर आ गया। इरफान युवती को राजस्थान लेकर जा रहा था।
हिंदू संगठन से जुड़े तन्नू शर्मा को लव जिहाद की खबर मिली तो दोनों को पकड़ लिया। उस पर युवती को जबरदस्ती राजस्थान ले जाने का आरोप लगाया और पिटाई कर दी। टीआइ के अनुसार इरफान के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धारा में कायमी की है।
हिंदू युवती को राजीनामा के लिए धमकाया
दुष्कर्म पीड़िता ने लक्की उर्फ सोहेल खान पर राजीनामा के लिए धमकाने का आरोप लगाया है। जेल से ही आरोपित पीड़िता को धमका रहा है। पीड़िता ने दो माह पूर्व पलासिया थाना में लक्की के विरुद्ध एफआइआर दर्ज करवाई थी। आरोप है कि वह फोन द्वारा धमका रहा है।
Source link
#इदर #म #इसटगरम #फरड #इरफन #गरफतर #हद #यवत #क #ल #ज #रह #थ #रजसथन #हद #सगठन #क #करयकरतओ #न #पकडकर #पट
Previous post
Explainer: क्या है अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे के गबन का पूरा मामला, कब-कैसे हुआ घटनाक्रम, कौन था शामिल?
Next post
अपने हॉलीवुड करियर को बॉलीवुड के मुकाबले कमतर आंकती हैं प्रियंका, बोलीं- अभी बेस्ट काम आना बाकी
एक्टर प्रियंका चोपड़ा उन चुनिंदा भारतीय एक्टर्स में से एक हैं जिन्होंने बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों जगह कामयाबी हासिल की है। अपने हिंदी फिल्मी करियर के पीक पर वह इंटरनेशनल मौकों की तलाश में अमेरिका चली गईं। हालांकि, कई ग्लोबल प्रोजेक्ट्स में काम करने के बावजूद प्रियंका को लगता है कि हॉलीवुड में उनका काम भारतीय सिनेमा में किए गए उनके काम के मुकाबले कम ही है।
Priyanka chopra, priyanka chopra hollywood career, priyanka chopra bollywood career, priyanka chopra hollywood movies, priyanka chopra bollywood movies, priyanka chopra international career, priyanka chopra upcoming movie, priyanka chopra last movie, Entertainment News in Hindi, Bollywood News in Hindi, Bollywood Hindi News, प्रियंका चोपड़ा, प्रियंका चोपड़ा का हॉलीवुड करियर, प्रियंका चोपड़ा का बॉलीवुड करियर, प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड फिल्में, प्रियंका चोपड़ा की बॉलीवुड फिल्में, प्रियंका चोपड़ा का इंटरनेशनल करियर, प्रियंका चोपड़ा की आने वाली फिल्म, प्रियंका चोपड़ा की पिछली फिल्म
Post Comment