×
इंदौर में एनआईटी के छात्र ने फांसी लगाई,सीनियर पर रैगिंग का आरोप, भाई बोला-लोन लेकर पढ़ रहा था

इंदौर में एनआईटी के छात्र ने फांसी लगाई,सीनियर पर रैगिंग का आरोप, भाई बोला-लोन लेकर पढ़ रहा था

गुरुवार रात राजकुमार ने फांसी लगा ली। राजकुमार ने दरवाजा तोड़ा और नंदानगर स्थित अस्पताल ले गया लेकिन थोड़ी देर बाद डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

Publish Date: Fri, 26 Jun 2026 05:05:52 PM (IST)Updated Date: Fri, 26 Jun 2026 05:11:30 PM (IST)

इंदौर में छात्र ने फांसी लगाई।

HighLights

  1. हरदयाल के अनुसार राजकुमार एनआईटी वारंगल(तेलंगाना) में बीटेक कर रहा था।
  2. पिछले साल छह लाख रुपये का ऋण पढ़ाई के लिए लिया और हैदराबाद भेजा।
  3. दस दिन पूर्व राजकुमार पढ़ाई छोड़ कर आ गया। वह मानसिक रूप से परेशान था।

नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। नेशनल इंस्टिट्यूट आफ टेक्नोलाजी(एनआइटी) के छात्र राजकुमार कुशवाह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। राजकुमार ने पिछले साल ही कॉलेज में दाखिला लिया था। उसके भाई हरदयाल ने सीनियर छात्रों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। हीरानगर पुलिस जांच कर रही है। मर्ग कायम कर शुक्रवार को शव का पोस्ट मार्टम करवाया गया।

टीआई सुशील पटेल के अनुसार मूलत:आदापुर चंपारण(बिहार)निवासी 20 वर्षीय राजकुमार पुत्र रामकिशोर कुशवाह अपने भाई हरदयाल के साथ रहता था। हरदयाल रेडिमेड कारखाना में काम करता है। गुरुवार रात राजकुमार ने फांसी लगा ली। राजकुमार ने दरवाजा तोड़ा और नंदानगर स्थित अस्पताल ले गया लेकिन थोड़ी देर बाद डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

हरदयाल के अनुसार राजकुमार एनआईटी वारंगल(तेलंगाना) में बीटेक कर रहा था। पिछले साल छह लाख रुपये का ऋण पढ़ाई के लिए लिया और हैदराबाद भेजा। दस दिन पूर्व राजकुमार पढ़ाई छोड़ कर आ गया। वह मानसिक रूप से परेशान था। उसने बताया सीनियर छात्रों ने परेशान किया है।

उसके साथ मारपीट की जाती है। शिकायत की मगर उसको धमकाया और कहा कि कितना भी पढ़ लो पास नहीं होनें देंगे। इसके बाद वह बिमार हो गया। हरदयाल ने एक बार हैदराबाद में भी इलाज करवाया था। इंदौर आने के बाद वह बहकी बहकी बातें करने लगा था।

उसने कहा था कि मेरा करियर खराब हो रहा है। इतना पढ़ने का कोई फायदा नहीं है। उसको अकेला छोड़ना बंद कर दिया था। हरदयाल उसको भी काम पर लेकर जाता था। गुरुवार को दोनों साथ ही घर जा रहे थे। हरदयाल दस मिनट के लिए रुका और राजकुमार ने फांसी लगा ली।

कानून के छात्र ने भी फांसी लगाकर की खुदकुशी

  • पलासिया थाना क्षेत्र में आदर्श सोलंकी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। कानून की पढ़ाई पूरी कर चुका आदर्श कोर्ट में प्रेक्टिस करने लगा था।
  • पलासिया पुलिस मर्ग कायम आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। टीआई सुरेंद्रसिंह रघुवंशी के मुताबिक 27 वर्षीय आदर्श पुत्र हरीश सोलंकी बड़ी ग्वालटोली में रहता था।
  • उसकी मां शिक्षिका है। गुरुवार शाम आदर्श ने फांसी लगाकर जान दे दी। मां के आने पर घटना की जानकारी लगी और पुलिस को मौके पर बुलाया।
  • दोस्तों ने बताया आदर्श काफी समय से अवसाद में था। माता पिता का तलाक हो चुका है।
  • इसी तरह आजाद नगर थाना क्षेत्र स्थित मूसाखेड़ी में 45 वर्षीय गजेंद्र पुत्र माधवलाल ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।
  • गजेंद्र की पत्नी की डेढ़ साल पूर्व बीमारी के कारण मौत हुई थी। इसके बाद गजेंद्र मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था।

Source link
#इदर #म #एनआईट #क #छतर #न #फस #लगईसनयर #पर #रगग #क #आरप #भई #बललन #लकर #पढ #रह #थ

Post Comment