×
इंदौर में महिला को मृत बताकर उसके रिश्तेदारों ने अपने नाम करवा ली जमीन, 14 लोगों पर केस दर्ज

इंदौर में महिला को मृत बताकर उसके रिश्तेदारों ने अपने नाम करवा ली जमीन, 14 लोगों पर केस दर्ज

महिला को मृत बताकर उसके रिश्तेदारों ने उसकी जमीन अपने नाम करवा ली। डीसीपी जोन एक नरेंद्र रावत ने बताया कि बिजलपुर निवासी द्रोपती बाई ने शिकायत की थी क…और पढ़ें

Publish Date: Sat, 27 Jun 2026 07:42:09 AM (IST)Updated Date: Sat, 27 Jun 2026 07:42:09 AM (IST)

महिला के साथ की धोखाधड़ी। (एआई इमेज)

HighLights

  1. बिजलपुर निवासी द्रोपती बाई ने शिकायत की थी कि ग्राम बिजलपुर में उसके पति के नाम 5.647 हेक्टेयर जमीन है
  2. पति की मृत्यु के बाद यह जमीन द्रोपती बाई के नाम नामांतरित हुई
  3. महिला के रिश्तेदारों ने कोरे कागज पर अंगूठा लगवाकर जमीन अपने नाम करवा ली

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। महिला को मृत बताकर उसके रिश्तेदारों ने उसकी जमीन अपने नाम करवा ली। डीसीपी जोन एक नरेंद्र रावत ने बताया कि बिजलपुर निवासी द्रोपती बाई ने शिकायत की थी कि ग्राम बिजलपुर में उसके पति रणछोड़ के नाम 5.647 हेक्टेयर जमीन है।

पति की मृत्यु के बाद यह जमीन द्रोपती बाई के नाम नामांतरित हुई। इस दौरान महिला के रिश्तेदार कैलाश चौधरी, शंकर भगवानदास चौधरी, जगदीश चौधरी, प्रकाश चौधरी, विष्णु चौधरी, शांतिलाल चौधरी, राजन चौधरी, सदन चौधरी, पवित्रा चौधरी, पार्वती चौधरी, लखन चौधरी, मनोज चौधरी, रामू नागदावाला और एक अन्य ने कलेक्टर में काम है यह कहकर महिला से कोरे कागज पर अंगूठा लगवा लिया। बाद में महिला कंपेल में अपनी पुत्री के घर रहने चली गई।

पता चला कि महिला को मृत बताकर यह नामांतरण कराया गया था

इस दौरान उसे पता चला कि उसकी जमीन आरोपितों ने नामांतरित करवा ली है। उसने एसडीएम के समक्ष गुहार लगाई तो पता चला कि महिला को मृत बताकर यह नामांतरण कराया गया था। महिला ने मामले में मंगलवार को पुलिस आयुक्त संतोषसिंह के समक्ष भी शिकायत दर्ज कराई थी। शुक्रवार को राजेंद्र नगर पुलिस ने सभी 14 आरोपितों के विरुद्ध भादसं की धारा 34, 120, 467, 468, 471 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दोपहिया वाहन की तलाशी में मिली अवैध शराब

इंदाैर। बंबई बाजार वृत्त प्रभारी की टीम ने लोहामंडी क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया, इस दाैरान एक दोपहिया वाहन को पकड़ा। तलाशी लेकर वाहन की डिक्की और थैले में 120 केन बियर बरामद की गई। दोपहिया वाहन चालक राहुल अलोने तिरुपति नगर पर आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे जेल भेजा गया है। उप निरीक्षक मीरा सिंह ने बताया कि आरोपित ने पूछताछ में देबू ठाकुर के लिए काम करना बताया है, जिसकी तलाश की जा रही है। पूछताछ में अन्य मामलों का भी खुलासा होने की संभावना है।

Source link
#इदर #म #महल #क #मत #बतकर #उसक #रशतदर #न #अपन #नम #करव #ल #जमन #लग #पर #कस #दरज

Post Comment