नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर जिले में इस बार मानसून भले ही छह दिन की देरी आया है लेकिन इस बार जून माह में तीन से चार दिन ही हुई वर्षा ने शहर को तरबतर किया है। इंदौर जिले की महू तहसील को छोड़ दे तो इंदौर सहित अन्य सभी तहसीलों में पिछले साल के मुकाबले इस बार जून में ज्यादा वर्षा हुई है।
पिछले वर्ष 25 जून तक इंदौर जिले में औसत 66.5 मिमी वर्षा हुई थी। वहीं इस बार अब तक 119.3 मिमी वर्षा हो चुकी है। बुधवार को भी इंदौर के मुकाबले देपालपुर, सांवेर, गोतमपुरा व हातोद में ज्यादा वर्षा हुई । जून माह में अब तक इंदौर ज़िले में सांवेर, देपालपुर और गौतमपुरा में सबसे अधिक वर्षा हुई है।
महू के झरनों व पर्यटन स्थलों पर प्रतिबंध, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
महू। मानसून के दौरान महू तहसील क्षेत्र में स्थित झरनों और जलाशयों पर बढ़ती पर्यटकों की भीड़ तथा पूर्व में हुए हादसों को देखते हुए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी शिवम वर्मा ने प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है।
भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) 2023 की धारा 163(1) एवं 163(2) के तहत जारी आदेश के अनुसार महू तहसील के विभिन्न पर्यटन स्थल, प्रतिबंधित क्षेत्र व एकांत क्षेत्रों में आमजन के प्रवेश पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है।
विशेष रूप से इन क्षेत्रों पर लगाया प्रतिबंध
आदेश में उल्लेलख किया गया है कि पिछले वर्षों में तिंछा फाल, चोरल फाल, चोरल डेम, सीतलामाता फाल, कजलीगढ़, मेहंदी कुण्ड, जामन्या कुंड, मोहाडी फाल, रतबी वाटर फाल, लोहिया कुंड, जूनापानी, चिड़िया भड़क, बामनिया कुंड, जोगी भड़क और हत्यारी खो सहित अन्य स्थलों पर प्रतिबंधित व एकांत क्षेत्रों में जाने से कई हादसे हुए हैं, जिनमें लोगों की मौत तक हो चुकी है।
इन स्थलों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था और सुरक्षाकर्मियों की उपलब्धता नहीं होने के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।चेतावनी व सूचना बोर्ड लगाने के दिए निर्देशकलेक्टर ने संबंधित जनपद पंचायतों और नगर निकायों को पर्यटन स्थलों पर चेतावनी एवं सूचना बोर्ड लगाने तथा आवश्यक स्थानों पर सीमांकन करने के निर्देश दिए हैं। वहीं संबंधित थाना प्रभारियों को आदेश का पालन सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
MP Weather: एमपी में मानसून को लेकर आया नया अपडेट, IMD ने 45 जिलों के लिए जारी किया अलर्ट
Source link
#Monsoon #Update #जन #मह #म #मह #क #छड #इदर #क #शष #तहसल #म #अब #तक #पछल #सल #स #जयद #हई #वरष



Post Comment