इंदौर-उज्जैन मार्ग पर रविवार सुबह नावदा पंथ क्षेत्र स्थित गधा टेकरी के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इंदौर से उज्जैन जा रही यात्री बस के ब्रेक फेल हो…और पढ़ें
HighLights
- इंदौर-उज्जैन मार्ग पर बड़ा हादसा देखने को मिला
- ब्रेक फेल होने से डंपर में घुसी यात्री बस, छह घायल
- घायलों को MY अस्पताल किया गया रेफर
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर-उज्जैन मार्ग पर रविवार सुबह नावदा पंथ क्षेत्र स्थित गधा टेकरी के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इंदौर से उज्जैन जा रही यात्री बस के ब्रेक फेल होने से वह आगे चल रहे डंपर में पीछे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार छह यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद एमवाय अस्पताल रेफर किया गया।
गधा टेकरी के पास हुआ हादसा
चंदन नगर थाना प्रभारी तिलक करौले के मुताबिक हादसा गधा टेकरी के समीप हुआ। शुरुआती जांच में सामने आया है कि बस चालक ने ब्रेक फेल होने की बात कही है, जिसके चलते वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस सीधे डंपर से टकरा गई।
हादसे में प्रकाश, शोभा, भूपेंद्र, रितु, घनश्याम नाथ और दिनेश घायल हुए हैं। सभी इंदौर निवासी बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।
यह भी पढ़ें- इंदौर-उज्जैन रोड पर अनियंत्रित होकर पलटी बस, 20 यात्री घायल, शराब के नशे में धुत था ड्राइवर
मिट्टी भरी हुई थी ट्रक
पुलिस ने मामला दर्ज कर बस के तकनीकी परीक्षण सहित हादसे के वास्तविक कारणों की जांच शुरू कर दी है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि बस के ब्रेक वास्तव में फेल हुए थे या दुर्घटना के पीछे कोई अन्य वजह थी। टीआई के मुताबिक ट्रक में मिट्टी भरी हुई थी और वह एक कट पर टर्न ले रहा था ।
Source link
#इदरउजजन #मरग #पर #बरक #फल #हन #स #डपर #म #पछ #स #ज #भड #यतर #बस #यतर #लहलहन #पलस #न #घयल #क #असपतल #पहचय



Post Comment