×
भिंड को मिलेगा देश और प्रदेश की राजधानी का सीधा कनेक्शन! भोपाल-दिल्ली के लिए नियमित ट्रेन चलाने की उम्मीद बढ़ी, DRM बैठक में उठेगा प्रस्ताव

भिंड को मिलेगा देश और प्रदेश की राजधानी का सीधा कनेक्शन! भोपाल-दिल्ली के लिए नियमित ट्रेन चलाने की उम्मीद बढ़ी, DRM बैठक में उठेगा प्रस्ताव

वर्तमान में इन दोनों प्रमुख शहरों के लिए सीधी और नियमित रेल सेवा उपलब्ध नहीं होने से यात्रियों, व्यापारियों, छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को काफी परेशान…और पढ़ें

Publish Date: Mon, 29 Jun 2026 03:54:36 PM (IST)Updated Date: Mon, 29 Jun 2026 03:55:03 PM (IST)

भिंड रेलवे फाटक से निकलती हुई ट्रेन। नईदुनिया

HighLights

  1. अमृत भारत स्टेशन का जल्द लोकार्पण
  2. यात्रियों और व्यापारियों को बड़ी राहत
  3. रोजगार और व्यापार को मिलेगी रफ्तार

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिंड। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित किए गए भिंड रेलवे स्टेशन के लोकार्पण की तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने एवं रेलवे से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए 10 से 15 जुलाई के बीच भिंड-दतिया लोकसभा क्षेत्र की सांसद संध्या राय रेलवे के डीआरएम के साथ बैठक करेंगी। बैठक में स्टेशन के लोकार्पण समारोह के साथ ही यात्रियों की लंबे समय से लंबित मांगों पर भी विचार किया जाएगा।

प्रमुखता से रखा जाएगा प्रस्ताव

बैठक में भिंड से भोपाल और दिल्ली के लिए नियमित ट्रेन संचालन का प्रस्ताव प्रमुखता से रखा जाएगा। वर्तमान में इन दोनों प्रमुख शहरों के लिए सीधी और नियमित रेल सेवा उपलब्ध नहीं होने से यात्रियों, व्यापारियों, छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लंबे समय से जिलेवासी भिंड को प्रदेश और देश की राजधानी से नियमित रेल सेवा के माध्यम से जोड़ने की मांग कर रहे हैं।

हाल ही में रेलवे ने प्रयागराज-हुब्बल्लि-प्रयागराज साप्ताहिक एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 04113/04114) का संचालन शुरू किया है, जिसका ठहराव भिंड और भोपाल स्टेशन पर भी दिया गया है। यह ट्रेन 6 जून से 14 जुलाई तक कुल छह फेरे लगाएगी। हालांकि फिलहाल इसका संचालन सीमित अवधि के लिए है, लेकिन इसे भविष्य में भिंड-भोपाल रेल कनेक्टिविटी की संभावनाओं के रूप में देखा जा रहा है।

सुविधा के साथ रोजगार के अवसर बढ़ेंगे

डीआरएम के साथ होने वाली बैठक में भिंड रेलवे स्टेशन से ट्रेनों की संख्या बढ़ाने, नियमित रेल सेवाएं शुरू करने और यात्रियों की सुविधाओं में विस्तार जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी। जिले के लोगों का कहना है कि भिंड से भोपाल और दिल्ली के लिए नियमित ट्रेन शुरू होने से व्यापार, शिक्षा, प्रशासनिक कार्यों और रोजगार के लिए आवागमन आसान होगा। साथ ही जिला प्रदेश एवं देश की राजधानी से बेहतर रेल संपर्क स्थापित कर सकेगा। इतना ही नहीं, रोजगार के लिए भी नए अवसर बढ़ेंगे।

भिंड रेलवे स्टेशन से भोपाल व दिल्ली के लिए ट्रेन शुरू कराए जाने सहित अन्य बिंदुओं को लेकर जुलाई माह में आयोजित होने वाली बैठक में रेलवे अधिकारियों के साथ चर्चा की जाएगी। -संध्या राय, सांसद भिंड-दतिया।

#भड #क #मलग #दश #और #परदश #क #रजधन #क #सध #कनकशन #भपलदलल #क #लए #नयमत #टरन #चलन #क #उममद #बढ #DRM #बठक #म #उठग #परसतव

Post Comment