×
राजा रघुवंशी हत्याकांड: जेल नहीं जाएगी सोनम रघुवंशी! मेघालय पुलिस की याचिका कोर्ट में खारिज

राजा रघुवंशी हत्याकांड: जेल नहीं जाएगी सोनम रघुवंशी! मेघालय पुलिस की याचिका कोर्ट में खारिज

राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में कोर्ट ने पुलिस की उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें आरोपी सोनम रघुवंशी की जमानत रोकने की मांग की गई थी।

Publish Date: Mon, 29 Jun 2026 07:08:47 PM (IST)Updated Date: Mon, 29 Jun 2026 08:24:28 PM (IST)

राजा रघुवंशी हत्याकांड: जेल नहीं जाएगी सोनम रघुवंशी!

HighLights

  1. राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में आरोपी सोनम रघुवंशी को बड़ी राहत
  2. कोर्ट ने जमानत रोकने वाली मेघालय पुलिस की याचिका को किया खारिज
  3. अदालत के फैसले के बाद फिलहाल जेल से बाहर ही रहेगी आरोपी सोनम

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। राजा रघुवंशी की हत्या की आरोपित सोनम की जमानत रद्द करने वाली मेघालय पुलिस की याचिका को शिलांग हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया। ऐसे में अब सोनम जमानत पर जेल से बाहर ही रहेगी। कोर्ट के फैसले में सोनम के शिलांग में रहने की शर्त को बरकरार रखा गया है।

मई में मेघालय सरकार ने खटखटाया था हाई कोर्ट का दरवाजा

गौरतलब है कि सोनम रघुवंशी को 27 अप्रैल को शिलांग के सेशन कोर्ट से जमानत मिली थी। इस फैसले के बाद मेघालय पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे थे। ऐसे में मेघालय सरकार की ओर से कोर्ट में सोनम की जमानत याचिका खारिज करने के लिए मई में शिलांग हाई कोर्ट में अपील की गई थी। 10 जून तक चली सुनवाई में कोर्ट ने सभी पक्षों को सुना और सोमवार को इस पर अपना फैसला सुनाया।

Source link
#रज #रघवश #हतयकड #जल #नह #जएग #सनम #रघवश #मघलय #पलस #क #यचक #करट #म #खरज

Post Comment