भोपाल के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस मंच के जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत पोस्ट होते ही संबंधित विभाग संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को राहत मिल रही है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें…) जोन 4 के सब इंजीनियर हर्षदीप सोनी बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ गौतम नगर निवासी अभिषेक गौर ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि नाली निर्माण का कार्य पूरा होने के बाद ठेकेदार सड़क पर निर्माण मलबा छोड़कर चला गया था। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कई बार शिकायत करने के बावजूद मलबा नहीं हटाया गया। शिकायत पोस्ट होते ही आज के ‘स्टार ऑफिसर’ जोन 4 के सब इंजीनियर हर्षदीप सोनी ने तत्काल संज्ञान लिया। उनके निर्देश पर सड़क से निर्माण मलबा हटवाया गया और रास्ता पूरी तरह साफ कराया गया। समय पर हुई कार्रवाई से क्षेत्रवासियों को राहत मिली। एप से लोगों को मिल रहा समाधान नेहरू नगर: गोबर और कचरे के ढेर की हुई सफाई नेहरू नगर निवासी चेतन विश्वकर्मा ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि क्षेत्र में लंबे समय से गोबर और कचरे का ढेर जमा था। नियमित सफाई नहीं होने से गंदगी फैल रही थी और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया था। शिकायत पोस्ट होते ही पार्षद देवांशु कसाना ने संज्ञान लिया और सफाई कराकर समस्या का समाधान कराया। इससे क्षेत्रवासियों को गंदगी और बदबू से राहत मिली। जलभराव, सफाई और बिजली की समस्याओं से जूझ रहे भोपालवासी परिहार चौराहा: खुले नाले से हादसे का खतरा वार्ड 69 के अशोका गार्डन निवासी अशोक कश्यप ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि परिहार चौराहे पर मुख्य सड़क के किनारे नाला लंबे समय से खुला पड़ा है। यह व्यस्त मार्ग होने के कारण राहगीरों, बच्चों और बुजुर्गों के लिए हर समय दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। शिकायतकर्ता ने नाले को जल्द ढंकवाने की मांग की है। बिलखिरिया गांव: दो साल से बंद स्ट्रीट लाइट, करंट का भी खतरा बिलखिरिया गांव निवासी नैना मालवीय ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की स्ट्रीट लाइटें पिछले करीब दो वर्षों से बंद हैं, जिससे रात में पूरा इलाका अंधेरे में डूबा रहता है। इसके अलावा बिजली के खुले तारों के कारण सड़क किनारे लगी रेलिंग में करंट आने की शिकायत भी है। इससे लोगों और पशुओं की सुरक्षा पर खतरा बना हुआ है। शिकायतकर्ता ने स्ट्रीट लाइट चालू कराने और बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। शिवाजी नगर: खुले नाले से सड़क पर बह रहा गंदा पानी, हादसे का खतरा वार्ड 43 के शिवाजी नगर स्थित महादेव परिसर के निवासी ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि कॉलोनी के मुख्य गेट के पास नाला खुला हुआ है, जिससे आए दिन गंदा पानी सड़क पर बहता रहता है। इससे आसपास गंदगी और बदबू फैल रही है तथा लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खुला नाला होने से दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है। शिकायतकर्ता का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने जल्द नाले को ढंकने और समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। करोंद: खाली प्लॉट बने कचरा घर, रहवासी परेशान वार्ड 66 के करोंद स्थित हनीफ कॉलोनी निवासी शाहजेब खान ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि एम.आई. मेमोरियल स्कूल के सामने स्थित खाली प्लॉटों में लगातार कचरा डाला जा रहा है, जिससे पूरा क्षेत्र गंदगी का अड्डा बन गया है। सफाईकर्मी कचरा उठाने तो आते हैं, लेकिन कुछ ही समय बाद फिर वही स्थिति बन जाती है। गंदगी और बदबू के कारण आसपास के रहवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतकर्ता ने नगर निगम से कचरा हटाकर इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप पर भास्कर समाधान सेगमेंट देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी खुद अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू पोस्ट कर सकते हैं। यह पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा माध्यम बना है। एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। अधिकारी बता सकेंगे, क्या एक्शन लिया दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है, तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे। यूजर बता सकते हैं, समाधान हो गया एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। भास्कर समाधान सेगमेंट बदलाव लाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। इसके पीछे भास्कर एप की सोच यही है कि शहर के हर कोने से लोगों की समस्याएं प्रशासन तक रियल टाइम पहुंचें, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच एक सेतु बन सके। लोग सीधे अपनी बात कह सकें। ऐसे में सरकार और अधिकारियों को चाहिए कि वे इन पोस्ट को सकारात्मक रूप से लें और समाधान का रास्ता चुनें।
Source link
#भसकर #समधन #क #असर #कचर #क #ढर #क #हई #सफई #सब #इजनयर #हरषदप #सन #बन #आज #क #सटर #ऑफसर #आप #भ #पहच #सकत #ह #अपन #समसय #जममदर #तक #Bhopal #News
Previous post



Post Comment