×
छिंदवाड़ा में 7 साल की बच्ची से ‘बैड टच’:  आरोपी भी 9 से 11 साल के 7 नाबालिग; सभी राउंडअप – Chhindwara News

छिंदवाड़ा में 7 साल की बच्ची से ‘बैड टच’: आरोपी भी 9 से 11 साल के 7 नाबालिग; सभी राउंडअप – Chhindwara News

छिंदवाड़ा शहर के महिला थाना क्षेत्र में 7 साल की एक बच्ची के साथ ‘बैड टच’ (छेड़छाड़) का मामला सामने आया है। इस मामले की सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि बच्ची के साथ यह हरकत करने वाले भी नाबालिग बच्चे हैं। पुलिस ने मामले में 9, 10 और 11 साल की उम्र के सात नाबालिगों को राउंडअप कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। सामाजिक कार्यक्रम में गई थी बच्ची घटना सोमवार की है, पीड़ित बच्ची अपने घर के पास आयोजित एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। कार्यक्रम के दौरान वहां मौजूद कुछ नाबालिग बच्चे उसे बहला-फुसलाकर पास ही एक मकान के पीछे सुनसान जगह पर ले गए। आरोप है कि वहां बच्चों ने उसके साथ ‘बैड टच’ किया। घर पहुंचकर परिजनों को बताई पूरी बात घटना के बाद बच्ची काफी डरी और सहमी हुई घर पहुंची। उसने रोते हुए अपने परिजनों को पूरी घटना बताई। बच्ची की बात सुनकर परिवार के लोग घबरा गए और बिना देर किए उसे महिला थाना लेकर पहुंचे। वहां उन्होंने पुलिस को पूरे मामले की लिखित शिकायत दी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने की कार्रवाई शिकायत मिलते ही महिला थाना पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू की और घेराबंदी कर घटना में शामिल बताए जा रहे सातों नाबालिग बच्चों को राउंडअप कर लिया। सभी बच्चों की उम्र 9, 10 और 11 साल बताई जा रही है। बच्ची का कराया गया मेडिकल पुलिस ने पीड़ित बच्ची का मेडिकल परीक्षण भी कराया है। फिलहाल मेडिकल रिपोर्ट आना बाकी है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट मिलने के बाद यह स्पष्ट होगा कि आगे किन धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। थाना प्रभारी ने क्या कहा महिला थाना प्रभारी अरुणा वहाने ने बताया कि परिजनों की शिकायत मिलते ही विधि सम्मत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले में शामिल सातों नाबालिगों को राउंडअप किया गया है। बच्ची का मेडिकल कराया गया है और उसकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि घटना से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट और जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी और आवश्यक होने पर अन्य धाराएं भी जोड़ी जाएंगी।

Source link
#छदवड #म #सल #क #बचच #स #बड #टच #आरप #भ #स #सल #क #नबलग #सभ #रउडअप #Chhindwara #News

Post Comment