सोना, जो कोई ब्याज नहीं देता, वास्तविक ब्याज दरों में वृद्धि की संभावना के प्रति अत्यंत संवेदनशील है। 24 जून को पहली बार नवंबर 2025 के बाद से 4 हजार ड…और पढ़ें
HighLights
- इसके चलते इस सप्ताह के दुसरे दिन भी सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।
- इंदौर में सोना केडबरी 900 रुपये टूटकर 143100 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया।
- चांदी वायदा 113 सेंट बढ़कर 58.83 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।
नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। डालर की दर में लगातार मजबूती और अमेरिकी ब्याज दर वृद्धि की उम्मीदों का दोहरा दबाव बुलियन मार्केट पर बना हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बुलियन मार्केट में सोना वायदा 9 डालर टूटकर 4026 डालर प्रति औंस पर कारोबार करता देखा गया। इसके चलते इस सप्ताह के दुसरे दिन भी सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। इंदौर में सोना केडबरी 900 रुपये टूटकर 143100 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया।
वहीं चांदी की सप्लाई टाइट होने से निवेशकों की पूछताछ बढ़ जाने से कामेक्स पर चांदी वायदा 113 सेंट बढ़कर 58.83 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई। इस वजह से इंदौर में भी चांदी के दाम 2800 रुपये बढ़कर 227800 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।
ज्वेलर्स का कहना है कि डालर इंडेक्स फ्यूचर्स 13 महीने के उच्च स्तर के करीब पहुंच गया है क्योंकि निवेशक मध्य पूर्व संघर्ष से उपजे लगातार मुद्रास्फीति दबाव से जुड़े आक्रामक संकेतों के मद्देनजर फेडरल रिजर्व की नीति को फिर से आंक रहे हैं।
सोना, जो कोई ब्याज नहीं देता, वास्तविक ब्याज दरों में वृद्धि की संभावना के प्रति अत्यंत संवेदनशील है। 24 जून को पहली बार नवंबर 2025 के बाद से 4 हजार डालर के महत्वपूर्ण मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे जाने के बाद, धातु अब 6 फीसद से अधिक गिर चुकी है।
कामेक्स वायदा
सोना वायदा 4026 डालर तक जाने के बाद ऊपर में 4037 डालर और नीचे में 3942 डालर प्रति औंस और चांदी 58.83 डालर तक जाने के बाद ऊपर में 59.59 डालर और नीचे में 56.60 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।
इंदौर के बंद भाव
सोना केडबरी रवा नकद में 143100, सोना आरटीजीएस में 140800 (जीएसटी अतिरिक्त), सोना 22 कैरेट 129000 रुपये प्रति दस ग्राम (जीएसटी अतिरिक्त) है। सोमवार को सोना 144000 रुपये पर बंद हुआ। चांदी चौरसा 227800, चांदी आरटीजीएस 224000 चांदी टंच 228300 रुपये प्रति किलो और चांदी सिक्का 2500 रु. प्रति नग बिका। सोमवार को चांदी 225000 रु. पर बंद हुई थी।
Source link
#इदर #सरफ #बजर #डलर #क #मजबत #स #सन #टट #टइट #सपलई #स #चद #र #तज



Post Comment