×
Rajasthan Bus Accident: ‘मेरी पत्नी बस में फंस गई, हम निकाल नहीं सके’, यात्री ने फफक कर सुनाई आपबीती; सब भावुक

Rajasthan Bus Accident: ‘मेरी पत्नी बस में फंस गई, हम निकाल नहीं सके’, यात्री ने फफक कर सुनाई आपबीती; सब भावुक

राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मंगलवार देर रात करीब 2:30 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। कोलवा थाना क्षेत्र में ऋषिकेश से इंदौर जा रही एक निजी स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस और ट्रेलर दोनों में आग लग गई।

हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 24 यात्री घायल हैं। घायलों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि बस चालक को झपकी आने के कारण यह दुर्घटना हुई, हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। घटना के बाद बस के स्टोरेज बॉक्स में सिगरेट के पैकेट भरे होने और इमरजेंसी गेट समय पर नहीं खुलने के दावे भी सामने आए हैं। इन बिंदुओं की भी जांच की जा रही है।

पढे़ं: हंस ट्रैवल्स की बसों का हादसों से पुराना नाता, फायर सेफ्टी में फेल, छेड़छाड़ में पकड़ाए ड्राइवर

क्या बोला यात्री?


हादसे में बच निकले एक यात्री ने भावुक होकर बताया कि उसकी पत्नी बस के अंदर फंस गई थी। वह उसे बाहर नहीं निकाल सका और उसकी आंखों के सामने ही उसकी पत्नी जिंदा जल गई। वहीं महवा विधायक राजेंद्र मीणा ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और अधिकारियों को सभी घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए। वहीं, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने इस भीषण सड़क हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से मृतकों की पुण्यात्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है। उन्होंने हादसे में घायलों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की है।

दोनों वाहन कबाड़ हुए, अधिकारी बोले- जांच कर रहे हैं

मौके पर पहुंचे अधिकारियों का कहना है कि बस के अंदर कुछ नहीं बचा है। बस और ट्रेलर पूरी तरह से कबाड़ में बदल गए हैं। आग बुझने के करीब तीन घंटे बाद बस के अंदर जांच की जा रही हैं। सिगरेट भरे होने के दावों पर पुलिस ने फिलहाल कुछ नहीं कहा है।

Source link
#Rajasthan #Bus #Accidentमर #पतन #बस #म #फस #गई #हम #नकल #नह #सक #यतर #न #फफक #कर #सनई #आपबत #सब #भवक

Post Comment