आरोपितों ने सुनियोजित तरीके से लोगों को अधिक मुनाफे का लालच देकर 3 करोड़ 10 लाख रुपये हड़प लिए। मुख्य आरोपित नरेश पिपले उर्फ गुड्डू व्यायामशाला संचालक…और पढ़ें
HighLights
- तीन साल तक वसूले करोड़ों रुपये, रकम मांगने पर निवेशकों को धमकाया और मारपीट कर दी
- करोड़ों रुपये की ठगी करने के आरोप में क्राइम ब्रांच ने तीन कारोबारियों को पकड़ा है
- आरोपितों ने सुनियोजित तरीके से लोगों को अधिक मुनाफे का लालच देकर 3 करोड़ 10 लाख रुपये हड़प लिए
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। बीसी और चिटफंड के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने के आरोप में क्राइम ब्रांच ने तीन कारोबारियों को पकड़ा है। आरोपितों ने सुनियोजित तरीके से लोगों को अधिक मुनाफे का लालच देकर 3 करोड़ 10 लाख रुपये हड़प लिए। मुख्य आरोपित नरेश पिपले उर्फ गुड्डू व्यायामशाला संचालक छोगालाल उस्ताद का पौता है। उसका परिवार भाजपा से भी जुड़ा हुआ है। नरेश आर्टिफिशियल ज्वेलरी कारोबार करता है।
डीसीपी (अपराध) राजेश त्रिपाठी के मुताबिक विकास धुलधोये, मनोज उर्फ कालू, अरुण बड़के, हरीश राजौरा, वीर सिंह अहिरवार, विजय दीवान, राजू पिपले, अनुराग बड़, विजेंद्र अहिरवार, मनोज राठौर और सूरज सोनी सहित 11 लोगों द्वारा धोखाधड़ी की शिकायत की थी। पुलिस ने जांच की और आरोपितों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में कायमी कर ली।
डीसीपी के अनुसार गुरुवार रात पुलिस ने आरोपित नरेश पिपले उर्फ गुड्डू (आर्टिफिशियल ज्वेलरी कारोबारी) निवासी रामलक्ष्मण मार्केट खातीपुरा,, शोएब अब्बासी (जयपुरी चिड़ियों का व्यापारी) निवासी आशा पैलेस खजराना और कपिल गोलिया (फर्नीचर कारोबारी)निवासी सुभाष नगर (मल्हारगंज) को पकड़ लिया। डीसीपी के अनुसार वर्ष 2022 से 2024 के बीच अलग-अलग बीसी और चिटफंड योजनाएं संचालित कर रहे थे। तीनों ने कई लोगों को निवेश करने पर मोटा मुनाफा और समय पर भुगतान का भरोसा दिलाकर किस्तों और नकद के रूप में करोड़ों रुपये जमा कराए।
रकम मांगने पहुंचे तो दी धमकी
जांच में सामने आया कि बीसी का टर्न आने और निवेश की अवधि पूरी होने पर जब निवेशकों ने अपनी राशि वापस मांगी तो आरोपियों ने पैसे लौटाने से साफ इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, विरोध करने पर पीड़ितों के साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी भी दी गई।
Source link
#इदर #म #मनफ #क #झस #दकर #लग #स #करड #क #बसचटफड #क #ठग #करन #वल #तन #करबर #गरफतर



Post Comment