मध्यप्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को प्रदेश के 30 से अधिक जिलों में हल्की से तेज बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा बारिश इंदौर में 59 मिमी रिकॉर्ड हुई। इसके बाद मंडला में 44 मिमी, भोपाल में 35 मिमी, मलांजखंड में 30 मिमी, दतिया में 23 मिमी, बैतूल में 22 मिमी, नर्मदापुरम में 20 मिमी और रतलाम में 19 मिमी वर्षा हुई। लगातार बारिश के कारण प्रदेश के अधिकांश शहरों में तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गया और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली।
इन जिलों में सबसे ज्यादा बारिश
मौसम विभाग के शाम 5:30 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक इंदौर में 59 मिमी बारिश दर्ज की गई। मंडला में 44 मिमी, भोपाल में 35 मिमी, मलांजखंड में 30 मिमी, दतिया में 23 मिमी, बैतूल में 22 मिमी, नर्मदापुरम में 20 मिमी, रतलाम में 19 मिमी, धार में 12 मिमी, दमोह में 10 मिमी, पचमढ़ी में 10 मिमी, खजुराहो और जबलपुर में 7-7 मिमी, सागर, उमरिया और सिवपुरी में 6-6 मिमी, गुना और नरसिंहपुर में 4-4 मिमी, ग्वालियर, छिंदवाड़ा और चंदेरी क्षेत्र में 3 मिमी के आसपास बारिश रिकॉर्ड की गई।
भोपाल का मौसम हुआ सुहाना
राजधानी भोपाल में पिछले 24 घंटे में 17.8 मिमी और शुक्रवार सुबह से शाम 5:30 बजे तक 35 मिमी बारिश हुई। बारिश के कारण अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 4.6 डिग्री कम रहा। हवा में नमी 97 प्रतिशत तक पहुंच गई।
तापमान में आई बड़ी गिरावट
बारिश के असर से भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, बैतूल, छिंदवाड़ा, सागर, मंडला और अन्य जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 6 डिग्री तक कम दर्ज किया गया। बैतूल 25.7 डिग्री और मलांजखंड 25.5 डिग्री के साथ सबसे ठंडे शहरों में शामिल रहे।
अधिकांश जिलों में बारिश का असर
भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, नर्मदापुरम, बैतूल, धार, रतलाम, दतिया, पचमढ़ी, छिंदवाड़ा, मंडला, जबलपुर, दमोह, सागर, सतना, नरसिंहपुर, उमरिया, मलांजखंड, खजुराहो, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, सीधी, टीकमगढ़, रीवा, सिवनी सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश दर्ज की गई। कई स्थानों पर दिनभर बादल छाए रहे और रुक-रुककर बारिश होती रही।
यह भी पढ़ें-भोपाल में खाद्य विभाग का एक्शन: गंदगी के बीच बन रहे थे कुकीज-गुलाब जामुन, गलत पते के लाइसेंस पर फैक्ट्री सील
अभी जारी रहेगा बारिश का दौर
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मानसून सक्रिय बना हुआ है। अगले कुछ दिनों तक कई जिलों में तेज बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। इससे तापमान में और गिरावट आने के साथ किसानों और जलाशयों को भी फायदा मिलने की उम्मीद है।
इन जिलों में मध्यम बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटो में देवास, इंदौर, निवाड़ी (ओरछा), टीकमगढ़, छतरपुर (खजुराहो), पन्ना, सतना (चित्रकूट), मैहर, सागर, दमोह, शिवपुरी (कूनो), दतिया, अशोकनगर, खरगोन (महेश्वर), खंडवा (ओंकारेश्वर), बुरहानपुर, हरदा, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, बड़वानी, मंडला (कान्हा), सिवनी, विदिशा (उदयगिरि) और नरसिंहपुर, भोपाल (बैरागढ़), सीहोर, शाजापुर, आगर-मालवा, राजगढ़, जबलपुर (भेड़ाघाट), बालाघाट, डिंडौरी, रीवा, मऊगंज, नीमच, मंदसौर (गांधी सागर), नर्मदापुरम (पचमढ़ी), बैतूल, उमरिया (बांधवगढ़), कटनी, श्योपुर, मुरैना, ग्वालियर, गुना, रायसेन (भीमबेटका-सांची), अनूपपुर (अमरकंटक), छिंदवाड़ा, पांढुर्ना (पेंच), उज्जैन (महाकालेश्वर) और रतलाम में मध्यम बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अनुमान है।
Source link
#Weather #स #जयद #जल #म #झमझम #इदर #म #सबस #जयद #मम #बरश #भपल #म #मम #बरस #बदल



Post Comment