इंदौर शहर पिछले चार दिनों से वर्षा से तरबतर हुआ है। पिछले चार दिनों में शहर में जुलाई माह की औसत वर्षा की 60 फीसद पानी बरस चुका है। इंदौर में अगामी सप…और पढ़ें
HighLights
- इंदौर शहर मे पिछले चार दिनों में शहर में जुलाई माह की औसत वर्षा की 60 फीसदी पानी बरस चुका है
- इंदौर में अगामी सप्ताह में झमाझम वर्षा का दौर जारी रहने की संभावना जताई गई है
- ऐसे में अगले सप्ताह में इंदौर में जुलाई की औसत वर्षा का कोटा भी पूरा होने की संभावना है
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर शहर पिछले चार दिनों से वर्षा से तरबतर हुआ है। पिछले चार दिनों में शहर में जुलाई माह की औसत वर्षा की 60 फीसद पानी बरस चुका है। इंदौर में अगामी सप्ताह में झमाझम वर्षा का दौर जारी रहने की संभावना जताई गई है। ऐसे में अगले सप्ताह में इंदौर में जुलाई की औसत वर्षा का कोटा भी पूरा होने की संभावना है।
गौरतलब है कि जुलाई में इंदौर शहर में औसत 284.9 मिमी औसत वर्षा होती है। पिछले चार दिनों में इंदौर एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र पर 171.3 मिमी वर्षा दर्ज हुई है। इस मानसून सीजन में जून व जुलाई माह में अब तक 283.5 मिमी वर्षा हो चुकी है, जो अब तक की औसत वर्षा से 90 फीसद ज्यादा है। मौसम विभाग द्वारा रविवार को इंदौर में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।
दोपहर तक हुई वर्षा, फिर बादल छाए और उमस ने किया परेशान
शनिवार को एयरपोर्ट के मुकाबले रीगल क्षेत्र में ज्यादा वर्षा हुई। सुबह 7 बजे से शहर में रिमझिम व तेज वर्षा का दौर जारी रहा। दोपहर 1 बजे वर्षा का दौर थमा और बादल छाए रहे। एयरपोर्ट स्थित वेदर स्टेशन शनिवार शाम 5.30 बजे तक 9.6 मिमी वर्षा दर्ज हुई।
वहीं रीगल क्षेत्र में 19.25 मिमी वर्षा दर्ज हुई। दोपहर बाद उमस ने शहरवासियों को परेशान किया। शनिवार को दिन भर बादलों की ओट में सूरज छिपा रहा। इस वजह से दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिली। अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस कम रहा है। वही न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा।
सड़कों पर कीचड़ से परेशान हो रहे लोग
पिछले चार दिनों से शहर में हो रही वर्षा से तालाबों का जल स्तर बढ़ा है। वही जिस इलाकों में पक्की सड़क नहीं है। वहां के रहवासी कीचड़ में चलने पर मजबूर है। चंदन नगर थाने से स्कीम नंबर 71 जाने वाले रास्ते पर कीचड़ और जल जमाव के कारण रहवासी परेशान हो रहे है। देवास नाका औद्योगिक क्षेत्र में पक्की सड़के न होने के कारण यहां जल जमाव के कारण कीचड़ में ट्रक व लोडिंग वाहन फंस रहे है। दवा बाजार से छावनी जाने वाली रोड पर अभी सड़क निर्माण कार्य जारी है। वर्षा के दौरान यहां पर जल जमाव की स्थितियां दिख रही है। ऐसे में निर्माण एजेंसी मुरम डालकर पैदल जाने वालों के लिए राह बना रही है।

इंदौर में शनिवार को भी झमाझम बारिश हुई। (नईदुनिया प्रतिनिधि)
रविवार को यहां जारी रहेगी झमाझम
इन जिलों में भारी वर्षा के आसार
- धार, झाबुआ, इंदौर, बड़वानी, खरगोन, हरदा, बुरहानपुर, देवास
इन जिलों में अत्यधिक भारी वर्षा के आसार
- बड़वानी, रतलाम, शाजापुर
- इंदौर जिले में अब तक 288.3 मिमी वर्षा हुई है
इंदौर में मानसून का धमाका… अगले हफ्ते फिर शुरू होगा भारी बरसात का दौर, जारी रहेगी झमाझम बारिश
Source link
#Monsoon #इदर #म #महज #चर #दन #म #जलई #मह #क #फसद #बरस #पन #अगल #सपतह #कट #पर #हन #क #सभवन



Post Comment