3 करोड़ के घोड़े का 45% पैसा दे चुकी थी, ऑनलाइन रैकी के बाद इंदौर में इंटरनेशनल घुड़सवार को बनाया शिकार

3 करोड़ के घोड़े का 45% पैसा दे चुकी थी, ऑनलाइन रैकी के बाद इंदौर में इंटरनेशनल घुड़सवार को बनाया शिकार

शहर की इंटरनेशनल घुड़सवार सुदीप्ति हजेला ऑनलाइन फ्रॉड करने वालों के निशाने पर आ गईं। जालसाजों ने कई दिनों तक उनकी ऑनलाइन रैकी (निगरानी) की और फिर उन्ह…और पढ़ें

Publish Date: Sun, 05 Jul 2026 09:15:06 AM (IST)Updated Date: Sun, 05 Jul 2026 09:15:06 AM (IST)

इंटरनेशनल घुड़सवार सुदीप्ति हजेला। (फाइल फोटो)

HighLights

1. शहर की इंटरनेशनल घुड़सवार सुदीप्ति हजेला ऑनलाइन फ्रॉड करने वालों के निशाने पर आ गईं
2. जालसाजों ने कई दिनों तक उनकी ऑनलाइन रैकी (निगरानी) की और फिर उन्हें अपना शिकार बनाया
3. ठगों ने ‘ई-मेल स्पूफिंग’ तकनीक का इस्तेमाल कर सुदीप्ति के साथ 1.62 करोड़ रुपये की बड़ी धोखाधड़ी को अंजाम दिया

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर की इंटरनेशनल घुड़सवार सुदीप्ति हजेला ऑनलाइन फ्रॉड करने वालों के निशाने पर आ गईं। जालसाजों ने कई दिनों तक उनकी ऑनलाइन रैकी (निगरानी) की और फिर उन्हें अपना शिकार बनाया। ठगों ने ‘ई-मेल स्पूफिंग’ तकनीक का इस्तेमाल कर सुदीप्ति के साथ 1.62 करोड़ रुपये की बड़ी धोखाधड़ी को अंजाम दिया।

मामले की जानकारी मिलते ही साइबर सेल ने मुस्तैदी दिखाते हुए सुदीप्ति के बैंक खाते से अमेरिका (यूएस) की ‘जेपी मॉर्गन बैंक’ की शाखा में ट्रांसफर किए गए धोखाधड़ी के रुपयों को फ्रीज करवा दिया है। हालांकि, अभी तक स्पूफ ई-मेल भेजने वाले मुख्य आरोपियों की कोई ठोस जानकारी पुलिस के हाथ नहीं लगी है।

बड़े सौदे करने वाले रहते हैं निशाने पर: साइबर एसपी

राज्य साइबर सेल के एसपी सव्यसाची सराफ ने बताया कि ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले शातिर बदमाश अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऐसे लोगों की ऑनलाइन रैकी करते हैं जो बड़े सौदे, भारी-भरकम पेमेंट या महंगी चीजें ऑनलाइन खरीदते हैं। ये अपराधी पहले ऐसे लोगों का पूरा डेटा जुटाते हैं, फिर लगातार उनकी ई-मॉनिटरिंग यानी ऑनलाइन रैकी करते हैं। इसके बाद, हूबहू उसी कंपनी की तर्ज पर एक ‘स्पूफ ई-मेल’ तैयार किया जाता है और पीड़ित को नए खाते में पैसा ट्रांसफर करने का झांसा देकर ठगी कर ली जाती है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस केस के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस तरह से समझें: क्या होता है ‘ई-स्पूफिंग’?

साइबर एक्सपर्ट के मुताबिक, ई-मेल स्पूफिंग साइबर धोखाधड़ी की एक बेहद शातिर तकनीक है।

• इसमें कोई भी हैकर या ठग, ई-मेल के ‘फॉर्म’ (भेजने वाले) पते को इस तरह बदल देता है कि उसे पहली नजर में देखकर असली और नकली का फर्क पहचानना नामुमकिन हो जाता है।
• उदाहरण के लिए: आपको एक ऐसा ई-मेल मिल सकता है जो दिखने में हूबहू आपके बैंक, किसी सरकारी विभाग या आपके ऑफिस के बॉस के नाम जैसा ही होगा, लेकिन वास्तव में उसे किसी साइबर अपराधी ने भेजा होता है।
• उद्देश्य: इसका मुख्य मकसद आपकी बैंकिंग जानकारी चुराना, ओटीपी भेजना या झांसा देकर पैसे ठगना होता है।
• इन अपराधों में होता है स्पूफिंग का उपयोग

• फिशिंग (Phishing) के लिए।
• बिजनेस ईमेल कॉम्प्रोमाइज फ्रॉड (BEC) में।
• मालवेयर सॉफ्टवेयर अथवा खतरनाक वायरस भेजने के लिए।
• फर्जी भुगतान या किसी अन्य खाते में पैसे ट्रांसफर करवाने के लिए।

ऐसे रहें सतर्क: साइबर एक्सपर्ट श्वेता की सलाह

यदि आप ऑनलाइन लेन-देन करते हैं, तो इन बातों का विशेष ध्यान रखें:

• ई-मेल एड्रेस जांचें: यदि आप देश-विदेश से बड़े ट्रांजैक्शन करते हैं या बड़ी कंपनियों/बैंकों से ऑनलाइन जुड़े हैं, तो हर बार ई-मेल भेजने वाले का ई-मेल पता बहुत ध्यान से चेक करें।
• अपडेट्स चेक करें: किसी भी तरह के बदलाव या अपडेट्स को हमेशा क्रॉस-चेक करें।
• सावधान रहें: अचानक पैसे, ओटीपी (OTP) या पासवर्ड मांगने वाले ई-मेल्स से पूरी तरह सावधान रहें।
• संदेहास्पद लिंक्स से बचें: किसी भी संदिग्ध लिंक या अटैचमेंट पर बिना पूरी जांच-पड़ताल किए क्लिक न करें।
• डायरेक्ट कंफर्म करें: थोड़ा भी संदेह होने पर संबंधित व्यक्ति या संस्था से सीधे बात (डायरेक्ट डायलिंग) कर मामले को कंफर्म करें। ई-मेल डोमेन और एड्रेस की बारीकी से जांच करें और अपने अकाउंट्स में टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) का उपयोग जरूर करें।

इंदौर में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के साथ ठगी, युवती के 1.62 करोड़ फर्जी खातों में ट्रांसफर, साइबर सेल ने ऐसे बचाए करोड़ों

Source link
#करड #क #घड #क #पस #द #चक #थ #ऑनलइन #रक #क #बद #इदर #म #इटरनशनल #घडसवर #क #बनय #शकर

Previous post

See the States With the Most—And Least—Cigarette Smokers, Mapped

Next post

अयोध्‍या चढ़ावा विवाद को लेकर सोमवार को होगी ट्रस्‍ट की बैठक, ट्रस्टी चंपत राय समेत कई अहम मुद्दों पर होगा फैसला

Ayodhya Ram Mandir donation dispute : राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के बीच सोमवार को अयोध्‍या में होने वाली श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक पर देशभर की नजरें टिकी हैं। बैठक में महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के इस्तीफों पर अंतिम फैसला हो सकता है। एसआईटी की शुरुआती रिपोर्ट, वित्तीय दस्तावेज, नई प्रशासनिक व्यवस्था और सीईओ की नियुक्ति जैसे अहम मुद्दों पर भी चर्चा होगी। जिस तरह से ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य डॉ. अनिल कुमार मिश्रा की भूमिका सामने आई, उससे श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बहुप्रतीक्षित बैठक में कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। चंपत राय और अनिल मिश्रा के त्याग पत्र स्वीकार करने के साथ ही इनके विकल्पों पर भी चर्चा हो सकती है।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के बीच सोमवार को अयोध्‍या में होने वाली श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक पर देशभर की नजरें टिकी हैं। बैठक में महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल कुमार मिश्रा के इस्तीफों पर अंतिम फैसला हो सकता है। एसआईटी की शुरुआती रिपोर्ट, वित्तीय दस्तावेज, नई प्रशासनिक व्यवस्था और सीईओ की नियुक्ति जैसे अहम मुद्दों पर भी चर्चा होगी।

चंपत राय और अनिल मिश्रा के विकल्पों पर हो सकती है चर्चा

जिस तरह से ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य डॉ. अनिल कुमार मिश्रा की भूमिका सामने आई, उससे श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बहुप्रतीक्षित बैठक में कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। चंपत राय और अनिल मिश्रा के त्याग पत्र स्वीकार करने के साथ ही इनके विकल्पों पर भी चर्चा हो सकती है। इसको लेकर सरगर्मी चरम पर है। पुलिस व एसआईटी जांच के बीच होने वाली इस बैठक में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय व ट्रस्टी डॉ. अनिल कुमार मिश्रा को यदि हटाया गया तो इनके स्थान पर नए सदस्यों की नियुक्ति भी तय है।

महंत नृत्यगोपालदास करेंगे बैठक की अध्यक्षता

कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि, नृपेंद्र मिश्रा, स्वामी विश्वप्रसन्नतीर्थ सहित अन्य कुछ सदस्यों के सोमवार को सुबह पहुंचने की उम्मीद है। इसके अलावा वरिष्ठ अधिवक्ता ट्रस्टी के पारासरन सहित कुछ अन्य वर्चुअल रूप से बैठक में हिस्सा लेंगे। बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट अध्यक्ष मणिरामदास जी की छावनी के महंत नृत्यगोपालदास करेंगे। बैठक में एसआईटी की अंतरिम रिपोर्ट, वित्त वर्ष 2025-26 की आडिट रिपोर्ट भी पेश की जाएगी।

जिलाधिकारी ने किया बैठक स्थल का निरीक्षण

रविवार शाम जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी मणिराजदास जी की छावनी गए। बैठक स्थल का निरीक्षण किया। सुरक्षा आदि मानकों को भी परखा। 6 जून को मामला उजागर होने के बाद ट्रस्ट की मांग पर 13 जून को एसआईटी का गठन किया गया था। 25 जून को एफआईआर दर्ज होने के बाद 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। चढ़ावे की गणना और मंदिर प्रबंधन की जिम्मेदारी चंपत राय और अनिल मिश्रा के पास होने के कारण दोनों शुरू से ही सवालों के घेरे में रहे।

चढ़ावा विवाद पर मोहन भागवत ने दिया यह बयान

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत का बयान भी सामने आया है। मोहन भागवत ने इस विवाद पर RSS महासचिव दतात्रेय होसवोले के बयान का सर्मथन किया। मोहन भागवत ने अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में दान में हेराफेरी के आरोपों पर संगठन के आधिकारिक रुख का ज़िक्र किया। उन्होंने संगठन के महासचिव दत्तात्रेय होसबोले के बयान की ओर ध्यान दिलाया, जिसमें इस घटना को बेहद निंदनीय बताया गया था और दोषियों के लिए कड़ी सज़ा की मांग की गई थी।

चढ़ावा विवाद पर क्‍या बोले ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरि?

श्री राम जन्मभूमि मंदिर के दानपात्र से चढ़ावा चोरी के मामले के बाद राम मंदिर ट्रस्ट की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरि महाराज ने एक आधिकारिक पत्र जारी कर मामले पर अपनी सफाई दी है। उन्होंने कहा कि रामलला के दरबार में हुई चोरी की घटना से वह व्यक्तिगत रूप से बेहद आहत, दुखी और लज्जित हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कोषाध्यक्ष होने के बावजूद उनकी भूमिका दैनिक नकदी प्रबंधन या दान की गिनती में प्रत्यक्ष रूप से नहीं रहती थी।

लेखक के बारे में

चेतन गौड़

Ayodhya Ram Mandir donation controversy, Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust, meeting, Champat Rai, Anil Mishra, Ayodhya temple donation dispute, Mohan Bhagwat, Govind Dev Giri Maharaj, Shri Ram Janmabhoomi Ayodhya अयोध्‍या राम मंदिर दान विवाद, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट, बैठक, चंपत राय, अनिल मिश्रा, अयोध्‍या मंदिर दान विवाद, मोहन भागवत, गोविंददेव गिरि महाराज, श्रीराम जन्मभूमि अयोध्‍या

Post Comment