इंदौर में इस बार अधिकमास के कारण जुलाई तक विवाह मुहूर्त निकले हैं और बरसते पानी में भी ब्याह हो रहे हैं। हाल ही में इंदौर के एक पश्चिमी क्षेत्र के मैरेज गार्डन में इतना पानी भर गया कि दुल्हे को मंडप तक गोद में उठाकर ले जाना पड़ा और फिर दोनों सात जन्मों के लिए एक-दूजे के हो गए। आमतौर पर बारिश आने पर घराती और बाराती तनाव में आ जाते हैं, लेकिन तिवारी और गौर परिवार की इस शादी में सभी ने बारिश का भी आनंद लिया। अब इस मानसून वेडिंग की चर्चा है।
इंदौर में पिछले पांच दिनों से बारिश का दौर चल रहा है और जुलाई का आधा कोटा पहले सप्ताह में ही पूरा हो गया है। तेज बारिश के बीच कैट रोड क्षेत्र के एक गार्डन में पूर्वा और वैभव की शादी हुई। बारिश के कारण विवाह स्थल पर डेढ़ से दो फीट तक पानी भर गया।
तैयार होकर आए मेहमान कपड़े बचाते हुए भोजन स्थल तक जाते नजर आए। इस बीच दुल्हा और दुल्हन ने बरसते पानी में फेरे लिए। मंडप के चारों तरफ पानी ही पानी था और उसमें कई मेहमानों के जूते-चप्पल भी तैरते नजर आए। फेरे लेने के लिए दुल्हे ने दुल्हन को गोद में उठाकर मंडप तक पहुंचाया और फेरे लेने के बाद भी दुल्हन शर्माती हुई दुल्हे की गोद में भोजन स्थल तक पहुंची। बारिश में भीगे इन पलों को दोनों ने मुस्कराते हुए यादगार बना लिया।
फ्लाइट हुई इंदौर डायवर्ट
मौसम का असर उड़ानों पर भी पड़ रहा है। दिल्ली से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान शुक्रवार को इंदौर डायवर्ट हुई। विमान ने सुबह दिल्ली से मुंबई के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन मुंबई में मौसम खराब होने के कारण विमान उतर नहीं पाया। इसके बाद विमान को इंदौर एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया।
Source link
#Indore #News #इदर #म #ववह #सथल #पर #भर #पन #दलहन #क #गद #म #उठकर #दलह #पहच #मडप #तक



Post Comment