सिवनी शहर में तेज आवाज करने वाले मॉडिफाइड सायलेंसर लगे दोपहिया वाहनों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण और शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कोतवाली पुलिस लगातार विशेष अभियान चला रही है। इसी क्रम में रविवार रात एक बुलेट चालक पर कार्रवाई करते हुए वाहन जब्त किया गया। जानकारी के अनुसार, रविवार रात्रि को कोतवाली थाना पुलिस बस स्टैंड क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक बुलेट मोटरसाइकिल अत्यधिक तेज आवाज करते हुए गुजरी, जिससे आसपास मौजूद लोगों और राहगीरों को परेशानी हो रही थी। पुलिस ने तत्काल वाहन को रोका और जांच की। मॉडिफाइड सायलेंसर बुलेट जब्त जांच में बुलेट में मॉडिफाइड सायलेंसर लगा पाया गया। इसके बाद वाहन को थाने लाकर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 120/190(2) के तहत कार्रवाई की गई। चालक पर एक हजार रुपये का समन शुल्क लगाया गया और मॉडिफाइड सायलेंसर जब्त कर लिया गया। चालक को भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने की चेतावनी भी दी गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मॉडिफाइड सायलेंसर से निकलने वाली तेज आवाज न केवल ध्वनि प्रदूषण बढ़ाती है, बल्कि अस्पतालों, स्कूलों, बुजुर्गों, छोटे बच्चों और आम नागरिकों के लिए भी असुविधा का कारण बनती है। ऐसी आवाजें सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालकों का ध्यान भी भटका सकती हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। वाहनों के खिलाफ अभियान जारी पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी के निर्देश पर जिले में ऐसे वाहनों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी। वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे अपने वाहनों में अवैध या मॉडिफाइड सायलेंसर का उपयोग न करें। उन्हें सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने और यातायात नियमों का पालन करते हुए जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने की सलाह दी गई है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश तिवारी एवं आरक्षक प्रतीक बघेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
#सवन #म #मडफइड #सयलसर #वल #एक #बलट #जबत #पलस #न #धवन #परदषण #रकन #क #लए #चलय #अभयन #चलक #पर #कररवई #Seoni #News



Post Comment