Rain in Indore: इंदौर में रीगल क्षेत्र में 7.5 मिमी और एयरपोर्ट इलाके में 1.6 मिमी बारिश दर्ज हुई।
HighLights
- इंदौर में आज भी हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार
- उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर बने अवदाब का असर
- एक द्रोणिका मध्य प्रदेश के ऊपर से जा रही है
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर में रविवार को दिन में धूप निकली और कुछ समय के लिए बादल भी छाए। सुबह के समय इंदौर शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। वहीं विजयनगर, रीगल, पलासिया क्षेत्र में रात आठ बजे बाद कुछ समय के लिए बारिश हुई। दिन में अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम था।
इंदौर में न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस (Indore Ka Mausam) दर्ज किया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। रविवार रात 8.30 बजे तक रीगल क्षेत्र में 7.5 मिमी बारिश दर्ज हुई। वही एयरपोर्ट स्थित वेदर स्टेशन पर 1.6 मिमी बारिश दर्ज हुई। वही मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इंदौर में सोमवार को हल्की से मध्यम बारिश (Indore weather today) होने की संभावना है।
अवदाब और द्रोणिका का असर
भोपाल स्थित मौसम केंद्र के विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर एक अवदाब क्षेत्र बना है। वही एक द्रोणिका दक्षिण पश्चिम राजस्थान से मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, उत्तरी ओडिसा होते हुए अवदाब क्षेत्र से जा रही है। वही एक द्रोणिका दक्षिण गुजरात से केरल तक जा रही है। इसके प्रभाव से इंदौर में आगामी दो दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश (Indore Rain Update) होने की संभावना है।
Source link
#Indore #Weather #Update #अगल #द #दन #इदर #शहर #म #हलक #स #मधयम #बरश #क #आसर



Post Comment