×
इंदौर में पेंशन कार्ड के नाम पर रिटायर्ड बैंक अधिकारी का मोबाइल किया हैक, खाते से निकाले 1.39 लाख रुपये

इंदौर में पेंशन कार्ड के नाम पर रिटायर्ड बैंक अधिकारी का मोबाइल किया हैक, खाते से निकाले 1.39 लाख रुपये

आरोपी ने बैंक खाता संख्या, शाखा का नाम, जन्म दिनांक और आंखों की पलक झपकाने वाली फोटो ली। इसके बाद फोन पर विभिन्न विकल्प दिखाते हुए सही विकल्प चुनने की…और पढ़ें

Publish Date: Mon, 06 Jul 2026 08:23:10 PM (IST)Updated Date: Mon, 06 Jul 2026 08:23:10 PM (IST)

मोबाइल हैक कर की ठगी। (AI Generated)

HighLights

  1. लसूड़िया में दिनदहाड़े हैक हुआ पूर्व अधिकारी का मोबाइल
  2. बैंक शाखा पहुंचने तक खाते से साफ हुए 1.42 लाख रुपये
  3. आंखों की पलक झपकाने वाली फोटो लेकर किया फ्रॉड

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अलग-अलग तरीकों से ये ठग लोगों को झांसे में ले रहे हैं। लसूड़िया थाना क्षेत्र में 75 वर्षीय रिटायर्ड बैंक अधिकारी से पेंशन कार्ड के नाम पर 1.39 लाख रुपये की ठगी की गई।

पुलिस को अखिलचंद्र गायकवाड़ निवासी सैटेलाइट जंक्शन ने बताया कि 15 जून को शाम सात बजे किन्हीं श्रीवास्तव नाम से फोन आया। आरोपी ने बैंक ऑफ इंडिया के पेंशन कार्ड जारी करने में मदद करने की बात कही। इस कार्ड के लिए मैंने पूर्व में आवेदन किया था। उन्होंने मुझे प्रधान कार्यालय के अधिकारी होने की जानकारी दी, इस पर उन्हें जानकारी दी।

मोबाइल हैक कर की ठगी

आरोपी ने बैंक खाता संख्या, शाखा का नाम, जन्म दिनांक और आंखों की पलक झपकाने वाली फोटो ली। इसके बाद फोन पर विभिन्न विकल्प दिखाते हुए सही विकल्प चुनने की सभी जानकारी ली। मोबाइल की अधिक जानकारी नहीं है, इसलिए उनके कहे अनुसार करता रहा। इसके बाद मोबाइल हैक हो गया और उनके नियंत्रण में चला गया। बैंक खाते से चार रुपये निकासी की जानकारी मैसेज से मिली। कुछ देर बाद खाते से तीन अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए करीब 1.39 लाख रुपये निकाल लिए गए।

सस्ती स्कूटी दिलवाने का झांसा देकर 1.76 लाख की ठगी

अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में रहने वाली छात्रा के साथ सस्ते दाम में स्कूटी दिलवाने का झांसा देते हुए 1.76 लाख रुपये की ठगी की गई। छात्रा पूजा ने बताया कि वह राजाबाग कॉलोनी में किराये से रहती है और मूल रूप से गंधवानी की रहने वाली है। 14 जून को उसने इंस्टाग्राम पर दोपहिया वाहन का एक ऑनलाइन विज्ञापन देखा, जिसमें 25 हजार रुपये में गाड़ी देने का दावा किया गया था।

विज्ञापन में दिए नंबर पर मैसेज किया तो वॉट्सऐप पर गाड़ी के फोटो भेजे। कहा गया कि दो हजार रुपये ट्रांसफर कर दो, इस पर राशि ट्रांसफर की। इसके बाद 11,500 रुपये वाहन ट्रांसफर के नाम पर लिए। इसके बाद अलग-अलग बहाने से कुल 1.76 लाख रुपये जमा करवा लिए।

यह भी पढ़ें- इंदौर की 14 वर्षीय नाबालिग महाराष्ट्र में मिली, 22 वर्षीय युवक ले गया था साथ, ₹2,000 का इनामी आरोपी गिरफ्तार

मोबाइल हैक कर खाते से उड़ाए 1.42 लाख रुपये

लसूड़िया थाना क्षेत्र के स्कीम नंबर 78 में रहने वाले 58 वर्षीय नामदेव वाकोड़े के साथ 1.42 लाख रुपये की ठगी हुई। गोपाल ने पुलिस को बताया कि 17 जून को दोपहर 12 से दो बजे के बीच मोबाइल हैक हो गया।

कुछ देर बाद बैंक खाते से 44 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। इसके बाद बैंक शाखा पहुंचा तो पता चला कि 98 हजार रुपये और ट्रांसफर हो गए हैं। साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत की, जिसके बाद रविवार को लसूड़िया पुलिस ने मामला दर्ज किया।

Source link
#इदर #म #पशन #करड #क #नम #पर #रटयरड #बक #अधकर #क #मबइल #कय #हक #खत #स #नकल #लख #रपय

Previous post

FIFA World Cup 2026: एर्लिंग हालांड ने ब्राजील का तोड़ा सपना, नेमार की आखिरी पल की कोशिश भी गई बेकार

Next post

Google News<a href="https://news.google.com/rss/articles/CBMiwAFBVV95cUxPSWF4WHplamladTlxVG5NVXBHSENBYW5FTE1PZW04SnpZa18xdWhPUXIwbmpLdUF1VUlGVUp0eVg1NG8zR016TElBNXR2X1F3ZDBzNFM4amNFWXJQckhJakFkdGFpOWp1VG5PV29nQzBuc2pjZkdNb1NTYUo4emZaOUdhdmZxNUFRQ2J0NldFanJuNHgtWXhOSFI4aFpQX1NvUjJOM0J2V19iN1cyNmk1UGFKMVdYQXhiUTIwTU9UUDjSAcYBQVVfeXFMT0R2NHN0NHYxN18wR1hfdVA0dkljdEJmY2RMZ3ZIWmNHZzB0UHQzNE1wQXlUSlplamxOQzZBaTZDNEZYWWxDd3lTbnkxbmlHMGkxUE4yd2xGX2YwVUlKV3JlWmNSOXpTYVJGTUlWOHo5Ym5vUlFwV3NCQnlqMmk3UFhrbFhRaXpzVFVwVi1uYlZqRFJsTkI1d2lYSUkxREhRdHFoMFNhLVZKSl9wemhaVC1yNUhSbVBDZ3o0Yjh5NDlZbVZUQTd3?oc=5" target="_blank">अर्जुन रामपाल ने रणवीर सिंह को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, ‘धुरंधर’ का वीडियो किया साझा; लिखा- ‘शेर ए बलोच…’</a>  <font color="#6f6f6f">Amar Ujala</font>

Post Comment