कांग्रेस ने परीक्षा घोटालों, पेपर लीक और भ्रष्टाचार से लेकर चंदा चोरी जैसे मामलों पर जेन-जी को एकजुट करने की तैयारी कर ली है। ‘छात्रों की गूंज’ से कार…और पढ़ें
HighLights
- कांग्रेस ने परीक्षा घोटालों, पेपर लीक और भ्रष्टाचार से लेकर चंदा चोरी जैसे मामलों पर जेन-जी को एकजुट करने की तैयारी कर ली है
- 14 और 15 जुलाई को ‘जेन-जी सायक्लोथॉन’ आयोजित करने की घोषणा भी हो चुकी है
- युवाओं के साथ यह साइकिल रैली देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के नालंदा परिसर से शुरू की जाएगी
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। कांग्रेस ने परीक्षा घोटालों, पेपर लीक और भ्रष्टाचार से लेकर चंदा चोरी जैसे मामलों पर जेन-जी को एकजुट करने की तैयारी कर ली है। ‘छात्रों की गूंज’ से कार्यक्रम का ऐलान किया है।
14 और 15 जुलाई को ‘जेन-जी सायक्लोथॉन’ आयोजित करने की घोषणा भी हो चुकी है। युवाओं के साथ यह साइकिल रैली देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के नालंदा परिसर से शुरू की जाएगी।
तमाम कांग्रेसी नेता साइकिल चलाते नजर आएंगे
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े के साथ तमाम कांग्रेस नेता इसमें साइकिल चलाते नजर आएगा। इस बीच यूनिवर्सिटी प्रशासन अब असमंजस में है कि कांग्रेस नेताओं को अपने कैंपस से रैली शुरू करने की अनुमति दे या नहीं।
जेन-जी सायक्लोथॉन शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी
जिला कांग्रेस अध्यक्ष वानखेड़े के अनुसार जेन-जी सायक्लोथॉन शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी। युवाओं को जागृत करने और अभियान से जोड़ने के लिए इसे आयोजित किया जा रहा है। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय परिसर से रीगल चौराहा, हाईकोर्ट चौराहा,लैंटर्न चौराहा, मालवा मिल,पाटनीपुरा चौराहा, भमोरी और विजय नगर से एबी रोड से चलते हुए सायकल रैली भोपाल की ओर रवाना होगी। शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और युवाओं के अधिकारों के प्रति आवाज उठाना हमारी प्राथमिकता है।
राज्यपाल को महासती डा. कुमुदलता के मंगल प्रवेश पर किया आमंत्रित
इंदौर : महावीर भवन, इमली बाजार इंदौर के श्रावक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को राजभवन भोपाल में महामहिम राज्यपाल मंगूभाई पटेल से सौजन्य भेंट की। इस दौरान राज्यपाल को अनुष्ठान आराधिका महासती डा. कुमुदलता आदि ठाणा-4 के चातुर्मासिक मंगल प्रवेश समारोह में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया।
मंडल ने राज्यपाल को बताया कि महासती का चातुर्मासिक प्रवेश 22 जुलाई को सुबह साढ़े सात बजे मंगल जुलूस के साथ होगा। सुबह नौ बजे नरसिंह वाटिका एयरपोर्ट रोड पर प्रवचन होंगे। राज्यपाल ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए चातुर्मास की सफलता के लिए मंगलकामनाएं की। मंडल ने राज्यपाल का संघ की ओर से शाल मोतियों की माला, साफा व साहित्य भेंटकर अभिनंदन किया। मंडल में चातुर्मास प्रमुख डीपीन जैन, महामंत्री रमेश भंडारी, मुख्य समन्वयक जिनेश्वर जैन समाजसेवी महावीर नाबरिया सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Source link
#इदर #म #दव #अहलय #वशववदयलय #क #नलद #परसर #स #कगरस #शर #करग #जनज #सयकलथन #उलझन #म #वव #परशसन



Post Comment