मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी को ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े मामले में पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। राजेंद…और पढ़ें
HighLights
- जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी को पुलिस ने हिरासत में लिया
- दो कथित ड्रग्स पैडलरों की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में सामने आया नाम
- पूछताछ में नाना पटवारी ने आरोपितों से जान-पहचान की बात स्वीकारी
मुकेश मंगल, नईदुनिया, इंदौर। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी को ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े मामले में पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने यह कार्रवाई बुधवार देर रात दो कथित ड्रग्स पैडलरों की गिरफ्तारी के बाद की पूछताछ के आधार पर की।
गिरफ्तार पैडलरों ने लिया नाम, नाना पटवारी ने भी स्वीकार की जान-पहचान
पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के दौरान नाना पटवारी का नाम सामने आया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। जांच से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि आरोपितों ने नाना पटवारी से संबंध होने की बात कही है। वहीं पूछताछ के दौरान नाना ने भी आरोपितों को जानने की बात स्वीकार की है। हालांकि, पुलिस फिलहाल यह पता लगाने में जुटी है कि उनका संबंध केवल परिचय तक सीमित था या ड्रग्स नेटवर्क से कोई अन्य कड़ी भी जुड़ी हुई है।
पुराने मामलों से कड़ियां जोड़ रही पुलिस; सात साल पुराने आत्महत्या कांड में भी आया था नाम
सूत्रों के मुताबिक, नाना पटवारी का नाम इससे पहले भी एक ड्रग्स प्रकरण में सामने आ चुका है। इसी वजह से पुलिस इस मामले की कड़ियों को पुराने मामलों से भी जोड़कर जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- इंदौर से रीवा जा रही बस में लगी आग, टायर फटने से हुआ हादसा, समय रहते सभी यात्रियों को बचाया गया
फिलहाल पुलिस ने इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। जांच जारी है और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस घटनाक्रम के सामने आने के बाद प्रदेश की राजनीति में भी हलचल तेज हो गई है। सात साल पुराने खुशी कुलवाल आत्महत्या कांड में भी नाना का नाम सामने आया था।
#डरगस #नटवरक #ममल #एमप #कगरस #अधयकष #जत #पटवर #क #भई #नन #पटवर #हरसत #म #पलस #कर #रह #ह #पछतछ



Post Comment