×
Indore News:  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का भाई नाना ड्रग्स नेटवर्क मामले में इंदौर से गिरफ्तार

Indore News: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का भाई नाना ड्रग्स नेटवर्क मामले में इंदौर से गिरफ्तार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी को इंदौर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन पर दो थानों में पहले से मामले दर्ज हैं। नाना की गिरफ्तारी के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भ्रष्टाचार और उज्जैन जमीन मामले को लेकर आंदोलन की घोषणा की थी। इसी के चलते सरकार ने बदले की भावना से उनके भाई को गिरफ्तार कराया है।

 

नाना पटवारी की गिरफ्तारी को लेकर राज्यसभा सदस्य विवेक तनखा ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि इंदौर पुलिस ने बिना सूचना दिए नाना पटवारी को गिरफ्तार किया है। उन्होंने सवाल उठाया कि पुलिस उन्हें कहां ले गई है, इसकी जानकारी भी परिवार को नहीं दी गई। तनखा ने यह भी लिखा कि इंदौर पुलिस ऐसी परिपाटी न बनाए, जो भविष्य में तकलीफदेह साबित हो।

 

जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी के खिलाफ हत्या के प्रयास और जमीन से जुड़े एक अन्य मामले में पहले से केस दर्ज हैं। फिलहाल उनकी गिरफ्तारी ड्रग्स नेटवर्क मामले में की गई है। राजेंद्र नगर पुलिस ने दो ड्रग पैडलरों को गिरफ्तार किया था। उन्होंने नाना से संबंध होना बताया। इसके बाद पुलिस ने नाना को गिरफ्तार किया है।भाई की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद जीतू पटवारी ने अपने वकीलों से भी चर्चा की।

 

पूर्व में भी हो चुकी है नाना पटवारी की गिरफ्तारी

पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान भी इंदौर पुलिस ने नाना पटवारी को गिरफ्तार किया था। उस समय उनकी गिरफ्तारी सात साल पुराने एक मामले में हुई थी, जिसमें वे फरार चल रहे थे। नाना और उनके दो साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज था। इसके अलावा, पिछले वर्ष तेजाजी नगर पुलिस ने नाना समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने का मामला दर्ज किया था। फरियादी नरेंद्र मेहता का आरोप था कि उनकी जमीन पर धोखे से नाना पटवारी ने कब्जा कर लिया था।

Source link
#Indore #News #परदश #कगरस #अधयकष #जत #पटवर #क #भई #नन #डरगस #नटवरक #ममल #म #इदर #स #गरफतर

Post Comment