×
पूजा-पाठ और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, भिलाई का आरोपी इंदौर से गिरफ्तार

पूजा-पाठ और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, भिलाई का आरोपी इंदौर से गिरफ्तार

करीब दो वर्ष बाद भी कोई लाभ नहीं मिलने पर जब महिला ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपित ने पहले नौकरी लगवाने का झांसा दिया और बाद में जान से मारने की धमकी…और पढ़ें

Publish Date: Thu, 09 Jul 2026 10:40:05 PM (IST)Updated Date: Thu, 09 Jul 2026 10:43:37 PM (IST)

इंदौर से गिरफ्तार हुआ आरोपी।

HighLights

  1. बातचीत के दौरान महिला ने अपनी पारिवारिक समस्याओं का जिक्र किया।
  2. आरोपित ने पूजा-पाठ कर समस्याओं का समाधान कराने का भरोसा दिलाया।
  3. उसने पूजा-पाठ, शेयर ट्रेडिंग में निवेश कराने के नाम पर 85 लाख रुपये लिए।

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिलाई। पूजा-पाठ, शेयर ट्रेडिंग में निवेश और पारिवारिक समस्याओं का समाधान कराने का झांसा देकर एक महिला से करीब 85 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपित पवन बधोरिया को भिलाई नगर पुलिस ने इंदौर से गिरफ्तार किया है।

आरोपित ने रकम वापस मांगने पर महिला को जान से मारने की धमकी भी दी और अवैध वसूली करता रहा। पुलिस ने आरोपित को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। उसके बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन की जांच जारी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक वर्ष 2023 में रायपुर में आयोजित एक पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान प्रार्थिया संगीता कश्यप की पहचान पवन बधोरिया (43 ) से हुई थी।

बातचीत के दौरान महिला ने अपनी पारिवारिक समस्याओं का जिक्र किया, जिस पर आरोपित ने पूजा-पाठ कर समस्याओं का समाधान कराने का भरोसा दिलाया। इसके बाद उसने पूजा-पाठ, निजी खर्च और शेयर ट्रेडिंग में निवेश कराने के नाम पर अलग-अलग किश्तों में लगभग 85 लाख रुपये ले लिए।

करीब दो वर्ष बाद भी कोई लाभ नहीं मिलने पर जब महिला ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपित ने पहले नौकरी लगवाने का झांसा दिया और बाद में जान से मारने की धमकी देकर राशि लौटाने से इनकार कर दिया। जांच में डरा-धमकाकर अवैध वसूली करने के तथ्य भी सामने आए।

महिला की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 318(4), 351(3) और 308(3) के तहत मामला दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान थाना भिलाई नगर की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इंदौर में दबिश देकर आरोपित को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया।

उसके कब्जे से बैंक खाते से लिंक एक मोबाइल फोन और आधार कार्ड जब्त किया गया। गिरफ्तार आरोपित पवन बधोरिया मूलतः नेचर सिटी, उसलापुर, थाना सकरी, जिला बिलासपुर का निवासी है तथा वर्तमान में सतपुड़ा परिसर, गांधी नगर थाना क्षेत्र, इंदौर में रह रहा था।

Source link
#पजपठ #और #शयर #टरडग #क #नम #पर #लख #क #ठग #भलई #क #आरप #इदर #स #गरफतर

Post Comment