मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में मानसून का कोई प्रभावी सिस्टम न होने से वर्षा की गतिवधियां नहीं होगी। अगले पांच से छह दिन तक सिर्फ बादल ही छाएं…और पढ़ें
HighLights
- कोई प्रभावी सिस्टम न होने के कारण इंदौर सहित प्रदेशभर में मानो मानसून ने ब्रेक ले लिया है और वर्षा की गतिविधियां थम गई हैं
- इंदौर में पिछले दो दिनों से बूंदाबांदी ही हो रही है, शुक्रवार को भी शहर में बादल छाए रहे
- वर्षा की गतिविधि थमने के कारण अब शहरवासियों को दिन व रात में भी गर्मी महसूस हो रही है।
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। कोई प्रभावी सिस्टम न होने के कारण इंदौर सहित प्रदेशभर में मानो मानसून ने ब्रेक ले लिया है और वर्षा की गतिविधियां थम गई है। इंदौर में पिछले दो दिनों से बूंदाबांदी ही हो रही है।
दिन व रात में भी गर्मी महसूस हो रही है
शुक्रवार को भी शहर में बादल छाए रहे। वर्षा की गतिविधि थमने के कारण अब शहरवासियों को दिन व रात में भी गर्मी महसूस हो रही है। शुक्रवार को शहर में बादल छाए और दिन में धूप भी निकली। इस वजह से दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शनिवार को भी सिर्फ बादल छाएंगे और दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली।
अगले पांच से छह दिन तक सिर्फ बादल ही छाएंगे
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में मानसून का कोई प्रभावी सिस्टम न होने से वर्षा की गतिवधियां नहीं होगी। अगले पांच से छह दिन तक सिर्फ बादल ही छाएंगे। बंगाल की खाड़ी में फिलहाल ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है।
अभी वर्षा की गतिवधियां कम हो रही हैं
वहीं एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पाकिस्तान व पंजाब के आसपास बना है। अभी तक जो द्रोणिका मप्र से होकर जा रही थी वाे अब गंगानगर से रोहतक होते हुए उत्तर प्रदेश के ऊपर शिफ्ट हो गई है। इस वजह से अभी वर्षा की गतिवधियां कम हुई है।
अच्छी वर्षा के लिए एक सप्ताह का इंतजार करना होगा
आगामी दिनों में प्रदेश में सिर्फ पूर्वी मप्र में छतरपुर, पन्ना व बालाघाट में ही हल्की वर्षा होने की संभावना है। इंदौर सहित प्रदेश के शेष हिस्सों को अच्छी वर्षा के लिए एक सप्ताह का इंतजार करना होगा। इंदौर जिले में इस मानसून सीजन में 353.4 मिमी वर्षा दर्ज हुई जो औसत से 74 प्रतिशत अधिक है।
Source link
#Monsoon #Update #इदर #सहत #परदश #म #मनसन #पर #लग #बरक #बरश #क #लए #करन #हग #एक #सपतह #क #इतजर



Post Comment